ISIS Terrorist Arrest: दिवाली से पहले खुफिया एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने 3 राज्यों में छापेमारी करके ISI के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए दिल्ली, मुंबई और झारखंड में रेड की थी। इस दौरान 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए और दिल्ली से 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए।
दिल्ली से गिरफ्तार आतंकियों की पहचान आफताब और सूफियान के रूप में हुई, जो मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड मारी थी, जहां से हथियार और IED बनाने का सामान बरामद हुआ। झारखंड के रांची से असहर दानिश गिरफ्तार हुआ है, जिसके ठिकाने से केमिकल IED बनाने का सामान बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आतंकियों का मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले की साजिश में जुटा था।
कैसे मिला था आतंकियों का सुराग?
बता दें कि दिल्ली पुलिस को मुखबिर से 9 सितंबर को आतंकी आफताब का सुराग मिला। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल ने छापेमारी करके आफताब को दबोच लिया, जिससे पूछताछ में दानिश के बारे में पता चला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खुफिया एजेंसी को साथ लेकर झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी की।
झारखंड ATS और रांची की स्थानीय पुलिस को साथ लेकर इस्लाम नगर में एक लॉज में छापेमारी की, जहां असहर उर्फ दानिश छात्र बनकर रह रहा था। टीम ने उसे गिरफ्तार किया तो पूछताछ में पता चला कि वह केमिकल हथियार बनाने में माहिर है। दानिश और आफताब से पूछताछ में 3 अन्य आतंकियों का सुराग मिला और उन्हें पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: जैश-लश्कर के 300 आतंकी ठिकानों के लिए ऑनलाइन फंडिंग शुरू, पाकिस्तान फिर बना ‘फैक्ट्री ऑफ टेरर’
आतंकियों से क्या-क्या बरामद हुआ?
बता दें कि छापेमारी के दौरान आतंकियों से पिस्टल, डिजिटल डिवाइस बरामद, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सल्फर पाउडर, PH वैल्यू चेकर, वेटिंग मशीन, बीकर सेट, सेफ्टी ग्लव्स, रेस्पिरेटरी मास्क, लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्लास्टिक बॉक्स, स्ट्रिप वायर, सर्किट, मदरबोर्ड और डायोड्स बरामद हुए।
अब खुफिया एजेंसियां पांचों आतंकियों से पूछताछ करके पता लगा रही है कि वे क्या साजिश रच रहे थे? कहां आतंकी हमला किया जाना था? बम कहां-कहां प्लांट करने की योजना थी? उनके और साथी कहां-कहां हैं और कहां-कहां हमले की प्लानिंग थी? किसके आदेश पर वे भारत में आए और हमले की साजिश रच रहे थे?
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
14 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines