पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने प्रमोशन को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत का कहना है कि एक कर्मचारी का प्रमोशन उसका मौलिक अधिकार नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार, पटियाला की एक महिला ने प्रमोशन के लिए उसके नाम पर विचार नहीं किए जाने को लेकर एक याचिका दाखिल की थी. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें पदोन्नत नहीं करने के विभागीय फैसले को बरकरार रखा.
दरअसल, पंजाब में साल 1990 से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट से अपनी नौकरी की शुरुआत करने वाली महिला ने ये याचिका दायर की थी. उन्होंने इस अंतराल में प्रमोशन हासिल करते हुए साल 2023 तक डिस्टिक्ट टाउन प्लानर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. इसके साथ ही वह सीनियर पोस्ट के लिए पात्र हो गई थीं.
जिसके बाद अब प्रमोशन के लिए आगे उनके नाम पर विचार नहीं किया गया. वहीं, विभाग के निदेशक ने भी महिला पर कई आरोप लगाये हैं. उनका कहना है कि सेवा में रहने हुए याचिकाकर्ता महिला ने विकलांगता का सर्टिफिकेट जमा किया था. इसमें उनके अस्थायी सुनने की विकलांगता 41 फीसदी होने की जानकारी दी गई थी. बताया गया कि यह प्रमाण पत्र उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों के लिए किया था. इसमें रिटायरमेंट की उम्र 58 की जगह 60 भी शामिल की गई है.
उन्होंने बताया कि इसके बाद याचिकाकर्ता ने एक और सर्टिफिकेट जमा कराया था, जिसमें सुनने की अक्षमता 53 फीसदी और स्थायी दिव्यांग बताया गया. जिसमें विभाग के पास दो सर्टिफिकेट पहुंचे और दोनों में अलग-अलग जानकारी दी गई जिसके कारण शक पैदा हुआ.
वहीं, दूसरी ओर मेडिकल बोर्ड ने उनके दिव्यांग होने को अस्थायी बता दिया और उनके दिव्यांग के तौर पर पहचाने जाने वाले दावे को भी अधिकारियों ने खारिज कर दिया. इसके बाद उन्हें 58 साल की उम्र में रिटायर करने का फैसला लिया गया.
जस्टिस नमित कुमार महिला की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कोर्ट ने कहा कि कानून के मुताबिक, प्रमोसन ना ही निहित अधिकार है और ना ही किसी का मौलिक अधिकार है. कोर्ट ने आगे कहा कि प्रतिवादियों की ओर से याचिकाकर्ता को सीनियर टाउन प्लानर पद पर प्रमोट नहीं किए जाने में कुछ भी गलत नहीं है.’
वहीं, मामले में सेवा में रहने के दौरान महिला को सीनियर टाउन प्लानर कार्यभार सौंपा गया था. अब कोर्ट ने इस कार्यभार को संभालने के लिए उनकी भत्ते और भुगतान की मांग वाली याचिका स्वीकार कर ली है.
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
7 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
9 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
14 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines