IPS Dr A. Koan: गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. ए. कोआन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया है। कोआन एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन पर गोवा के एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।
गृह मंत्रालय के आदेश में आईपीएस को बिना अनुमति के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगाई गई है। इससे पहले डॉ. कोआन को गोवा DIG पद से हटा दिया गया था। वह दिल्ली पुलिस में भी अहम पदों पर रहे। ये मुद्दा गोवा विधानसभा में भी उठाया गया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। महिला को दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। वह गोवा घूमने गई थी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई द्वारा सदन में मामला उठाए जाने के बाद सावंत ने राज्य विधानसभा में कहा- ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: I.N.D.I.A अलायंस में टूट! कांग्रेस के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी हुई बेहद खफा
क्या है पूरा मामला?
ये घटना गोवा के बागा-कैलंगुट स्थित एक नाइट क्लब में हुई थी। वह कथित तौर पर शराब में धुत थे। इस दौरान उनकी एक महिला से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने डीआईजी के थप्पड़ मार दिया। फिर क्लब में जमकर हंगामा हुआ। महिला के साथ दुर्व्यहार करने वाला आईपीएस का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। ये आईपीएस दिल्ली पुलिस में डीपीसी, ट्रैफिक और एडिशन डीसी ट्रैफिक भी रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines