इंडिगो के क्रू की कमी की वजह से 3 से 5 दिसंबर के बीच जिन भी यात्रियों को एयरपोर्ट पर ज्यादा परेशानी हुई, उन्हें 10,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. हालांकि, यह वाउचर किन यात्रियों को दिया जाएगा, उनकी पहचान कैसे की जाएगी, इस बारे में एयरलाइंस ने कोई जानकारी नहीं दी है. कई दिनों से इंडिगो एयरलाइंस में गड़बड़ी चल रही थी. इसकी वजह से एयरलाइंस को गुस्सा का भी खूब सामना करना पड़ा. एयरलाइंस ने कहा कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई थी, उन्हें पहले ही रिफंड दे दिया गया है.
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा, ‘इंडिगो को दुख है कि 3/4/5 दिसंबर 2025 को यात्रा करने वाले हमारे कुछ कस्टमर्स एयरपोर्ट्स पर कई घंटों तक फंसे रहे. उनमें से कईयों को भीड़ की वजह से बहुत परेशानी झेलनी पड़ी. हम कुछ ऐसे ही यात्री, जिन्हें ज्यादा परेशानी हुई, उन्हें 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर देंगे. इन वाउचर का यूज अगले 12 महीनों तक इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है.’
साथ ही इंडिगो ने साफ किया कि ये ट्रैवल वाउचर, उस 5,000-10,000 रुपए के मुआवज़े से अलग है, जो सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक देना है. सरकार की गाइडलाइंस हैं कि जिन यात्रियों की भी फ्लाइट डिपार्चर टाइम से 24 घंटे के भीतर कैंसिल हो गई थी.
एयरलाइन ने एक अलग बयान में कहा कि सभी डेस्टिनेशन के लिए उसकी सर्विस अब चार दिनों से फिर से शुरू हो गई हैं. पिछले तीन दिनों से मौसम, तकनीकी और दूसरे कारणों को छोड़कर कोई भी फ्लाइट डिपार्चर के दिन कैंसिल नहीं हुई.
साथ ही कहा, ‘इंडिगो अपने ऑपरेशन को लगातार मज़बूत कर रही है. अपनी सर्विस को दिन-ब-दिन बेहतर बना रही है. हमारे नेटवर्क पर सभी 138 डेस्टिनेशन के लिए 1,900 से ज्यादा फ्लाइट्स संचालित की जा रही हैं. ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए हमारे कमिटमेंट से एफिशिएंसी में काफी बढ़ोतरी हुई है, और हमारा ऑन-टाइम परफॉर्मेंस टॉप-टियर इंडस्ट्री स्टैंडर्ड पर वापस आ गया है.’
सरकार ने इंडिगो के विंटर शेड्यूल में 10 फीसदी की कटौती की है. क्योंकि नए फ्लाइट सेफ्टी नॉर्म्स को लागू करने की खराब तैयारी की वजह से क्रू की भारी कमी हो गई थी. इसकी वजह से सैकड़ों फ्लाइट कई दिनों तक रुकी रहीं और हजारों लोग एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे.
सिविल एविएशन मिनिस्टर किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि वे कड़े कदम उठाएंगे और सिविल एविएशन में सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
5 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
5 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
6 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
7 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
7 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
9 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines