हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक,शनिवार सुबह उन्हें एक बम की धमकी वाला ईमेल मिला. इस ईमेल में किसी “लिट्टे-आईएसआईएस के सदस्य” द्वारा इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद इंडिगो के विमान को डायवर्ट कर दिया गया.
बताय गया कि ईमेल में 1984 में चेन्नई हवाई अड्डे पर हुए बम विस्फोट जैसे हमले की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया. RGI हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार 1 नवंबर, 2025 को सुबह लगभग 5:25 बजे हवाई अड्डा परिचालन नियंत्रण केंद्र को धमकी भरे मेल की जानकारी मिली.
इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि हैदराबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 68 को 1 नवंबर को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसके कारण विमान को डायवर्ट कर दिया गया. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “1 नवंबर को जेद्दा से हैदराबाद जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 68 के लिए सुरक्षा संबंधी खतरा पाया गया और विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया.”
जानकारी के अनुसार, विमान को सुबह 9.10 बजे हैदराबाद उतरना था, लेकिन धमकी के बाद इसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. जरूरी जांच और प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान शाम करीब 4 बजे हैदराबाद पहुंचा. एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमने अपने ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और लगातार अपडेट साझा करना शामिल है. कंपनी ने एक बार फिर दोहराया कि हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
क्या है 1984 का धमाका?
बता दें कि 1984 के धमाके को मीनाम्बक्कम बम विस्फोट के नाम से भी जाना जाता है. 2 अगस्त, 1984 को चेन्नई एयरपोर्ट पर हुआ एक आतंकवादी हमला था, जिसमें 33 लोगों की जान चली गई थी. इस आतंकी हमले के पीछे श्रीलंकाई अलगाववादी समूह तमिल ईलम आर्मी का हाथ था.
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
7 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines