IndiGo Airlines: इंडिगो एयरलाइन में परिचालन संकट के कारण यात्रियों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. बीते शुक्रवार, 5 दिसंबर, 2025 को करीब 400 से अधिक उड़ाने रद्द हुई. इसके कारण देश की सबसे बड़े घरेलू एयरलाइन इंडिगो सवालों के घेरे में है. यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और कई जगहों से यात्रियों और इंडिगो फ्लाइट के स्टाफ के झगड़े के वीडियो सामने आ रहे हैं. अब इस मुद्दे पर फिल्म निर्माता और अभिनेता सोनू सूद ने मैसेज दिया है. उन्होंने X अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है.
इंडिगो फ्लाइट्स कैंसल को लेकर जताई निराशा
सोनू सूद ने इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसल होने को लेकर निराशा जताई है. उन्होंने कहा, फ्लाइट्स का कैंसल होना निराशाजनक है इससे लोगों को परेशानी हो रही है. सोनू सूद ने बताया कि, उनका खुद का परिवार ट्रैवल कर रहा था और उन्हें 4-5 घंटे इंतजार करना पड़ा. कई लोग शादी में नहीं पहुंच पाए और कई मीटिंग और इवेंट कैंसल हुए.
स्टाफ के समर्थन में आए सोनू सूद
सोनू सूद ने कहा कि, यह दुख की बात है लोग एयरपोर्ट पर स्टाफ के ऊपर चिल्ला रहे थे. आपको दुख होता है और आप अपना गुस्सा निकालते हैं लेकिन आप खुद को उनकी जगह पर रखें. वह लोग खुद बेबस और परेशान हैं. स्टाफ के लोग ऊपर से आने वाले मैसेज को आपके पास तक पहुंचाते हैं. स्टाफ के साथ लड़ाई-झगड़े होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था.
सोनू सूद ने की इंडिगो स्टाफ की तारीफ
यह स्टाफ वही लोग है जो हमेशा हम लोगों का ध्यान रखते हैं. इन लोगों के चेहरे पर हमेशा स्माइल रहती है. यह हमारा कर्तव्य है कि, जब उनके ऊपर मुश्किल आई है तो उनका साथ दें. ये सभी परेशानी उनकी गलती के कारण नहीं बल्कि सिस्टम की गलती के कारण हुआ. आप लोग उनके ऊपर रिएक्ट न करें और गुस्सा कंट्रोल करें.
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
7 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines