हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

120 फीट लंबाई, 3500 फीट ऊंचाई...देश का सबसे लंबा कांच का पुल तैयार, जिस पर चलने से डरना मना है

India’s Longest Glass Bridge: टूरिस्टों के लिए देश का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है, जिस पर घूमने के लिए किराया देना पड़ेगा, जानिए इस ब्रिज की खासियतें…

विज्ञापन
India's Longest Glass Bridge

India’s Longest Glass Bridge: देश का सबसे लंबा कांच का पुल बनकर तैयार हो चुका है। इसे जल्दी ही लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पुल केरल जिले के इडुक्की जिले के गांव वागामोन में कोलाहलामेडु एडवेंचर पार्क में बना है। इसके लिए हाईडेंसिटी ग्लास जर्मनी से मंगाया गया है। इसे बनाने में करीब 35 टन स्टील लगा और जिला पर्यटन प्रमोशन काउंसिल ने निजी कंपनियों के सहयोग से इसे 3 करोड़ रुपये में बनाया है। दावा किया जा रहा है कि यह भारत का सबसे गहरा ब्रैकट पुल भी है। ब्रिज के ऊपर पहुंचते ही हरी भरी पहाड़ियां और 3500 फीट गहरी खाई दिखेगी।

यह भी पढ़ें: Photos Viral: अमेजन CEO और दुनिया के सबसे अमीर जेफ बेजोस ने ‘बिलेनियर बंकर’ में खरीदा 660 करोड़ का घर

ब्रिज की सैर के लिए किराया और टाइम फिक्स रहेगा

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह पुल 120 फीट लंबा है। इस पर एक बार में 15 लोग ही जा सकेंगे और करीब 500 रुपये देने होंगे। वहीं सिर्फ 10 मिनट रुकने की परमिशन मिलेगी। पुल से मुंडकायम, कूट्टिकल और कोकायार क्षेत्रों की झलक दिखने को मिलेगी। इससे वागामोन और इडुक्की में पर्यटन को बढ़ावा देगा। ग्लास ब्रिज के अलावा रॉकेट इजेक्टर, जॉइंट स्विंग, जिप लाइन, स्काई साइक्लिंग, स्काई रोलर और बंगी ट्रैम्पोलिन जैसी रोमांच की दुनिया भी वागामोन में पर्यटकों का इंतजार कर रही है। ऐसे में इस ग्लास ब्रिज से बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए वागामोन के एडवेंचर पार्क में एक अनोखा, रोमांचक अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें: देश में इकलौता मंदिर, जहां 9 देवियां एक साथ विराजमान, दर्शन करने मात्र से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

विज्ञापन

वियतनाम, चीन, पुर्तगाल में भी बने सबसे ऊंचे पुल

वियतनाम में भी दुनिया का सबसे ऊंचा कांच का पुल बन चुका हे, जो 492 फीट ऊंचा है। यह एक जंगल के ऊपर बना है। इस ब्रिज का नाम बैक लॉन्ग ब्रिज रखा गया है, जिसका अंग्रेजी में ‘व्हाइट ड्रैगन’ कहा जाता है। यह ब्रिज 632 मीटर लंबा (2073 फीट) है। ऊंचाई 150 मीटर (492 फीट) है। ब्रिज को फ्रेंच कंपनी ने बनाया है, जिसमें खास तरह का टेंपर्ड ग्लास लगा है। इस कांच के ब्रिज पर एक बार में 450 लोग चल सकते हैं। ग्लास फ्लोर होने के कारण पर्यटकों को ब्रिज के आस-पास की खूबसूरती काफी मनमोहक लग सकती है। हालांकि इस पर चलते समय नीचे देखने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे, लेकिन नजारे आंखों को सुकून देंगे।

विज्ञापन

चीन के गुआंगडॉन्ग में भी 526 मीटर लंबा ग्लास का बॉटम ब्रिज बना है। 1600 फीट लंबा ब्रिज पिछले साल पुर्तगाल में भी खुला था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola