हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

1950km, चार राज्य और 37 घंटे का सफर… भारत की सबसे लंबी बस यात्रा, जानिए क्या है रूट?

भारत में बस से यात्रा करने वालों के लिए एक अनोखा और मजेदार रूट मौजूद है. बेंगलुरु से जोधपुर तक चलने वाली ये बस करीब 1950 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसे पूरा करने में लगभग 37 घंटे लगते हैं. ये भारत के सबसे लंबे बस रूट्स में गिना जाता है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

भारत में लोग ट्रेन और फ्लाइट के साथ-साथ बस से भी लंबी दूरी तय करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा बस रूट है जो करीब 1950 किलोमीटर लंबा है? ये बस बेंगलुरु से जोधपुर तक चलती है और इसे पूरा करने में लगभग 37 घंटे का समय लगता है. यही वजह है कि इसे भारत का सबसे लंबा बस रूट माना जाता है. ये लंबा सफर एक या दो नहीं, बल्कि चार राज्यों से होकर तय किया जाता है. इस रूट में कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं. बस रास्ते में कई बड़े और छोटे शहरों से होकर निकलती है. यात्री इस दौरान अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, भाषा और खान-पान का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, पिंक-ब्लू और रेड लाइन होंगी आपस में कनेक्ट; कम हो जाएगी कश्मीरी गेट की दूरी!

क्यों खास है ये सफर?

करीब 1950 किलोमीटर की दूरी तय करना आसान नहीं होता, लेकिन ये सफर अपने आप में खास है. लंबे रास्ते में यात्रियों को कई जगह ब्रेक मिलते हैं, जहां वो आराम कर सकते हैं और खाना-पीना कर सकते हैं. आजकल इस रूट पर चलने वाली बसों में आरामदायक सीटें और जरूरी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे यात्रा थोड़ी आसान हो जाती है. अगर दूसरे लंबे बस रूट्स की बात करें, तो मुंबई से कोलकाता की दूरी करीब 1900 किलोमीटर है, जिसे तय करने में लगभग 33 घंटे लगते हैं. वहीं मुंबई से दिल्ली तक का सफर करीब 1400 किलोमीटर का होता है. इन सभी की तुलना में बेंगलुरु से जोधपुर का रूट दूरी और समय दोनों में सबसे आगे है.

विज्ञापन

चर्चा में है ये बस रूट

लंबी दूरी की बस यात्रा उन लोगों को पसंद आती है जो रास्ते का नजारा देखना चाहते हैं. पहाड़, मैदान, शहर और गांव सब कुछ इस सफर में देखने को मिलता है. यही वजह है कि ये बस रूट लोगों के बीच चर्चा में रहता है. अगर आप कभी लंबी बस यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं, तो बेंगलुरु से जोधपुर तक का ये रूट आपके लिए यादगार साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Ganga Expressway: जल्द खुलने वाला है गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी के सबसे लंबी सड़क पर FASTag टोल ट्रायल पूरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola