International Migration Report: भारत से बड़ी संख्या में लोग हर साल दूसरे देशों में जाते हैं। इसमें काफी लोग वहां की नागरिकता ले लेते हैं और वहीं बस जाते हैं। दुनियाभर के विकसित देशों में भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई देशों में तो भारतीय मूल के लोग शीर्ष पदों पर भी हैं और भारतवंशियों की धाक बढ़ती ही जा रही है। अमीर देशों की नागरिकता हासिल करने में भारत के लोग सबसे आगे हैं। यह बात ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) ने कही है। यह 38 देशों का समूह है, जिसमें दुनिया भर के अमीर और विकसित देश शामिल हैं।
नागरिकता लेने में भारत के लोगों की पहली पसंद अमेरिका है। कनाडा भी काफी तेजी से दूसरे देश के लोगों को नागरिकता दे रहा है। OECD की इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक अमीर देशों की नागरिकता हासिल करने वालों की लिस्ट में भारत के लोग सबसे आगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में 4 लाख भारतीय ओईसीडी देश गए, जिनमें से 1 लाख 33 हजार भारतीयों को वहां की नागरिकता मिल गई। यह किसी भी दूसरे देश से ज्यादा है। 2019 में यह करीब डेढ़ लाख था।
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: गाजा पर जमीनी हमला करने से पहले दस बार सोच रहा इजराइल, कहीं ऐसा तो नहीं…
सबसे ज्यादा अमेरिका की नागरिकता
सबसे ज्यादा 56,000 भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता ली है, इसमें दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया है जबकि तीसरे नंबर पर कनाडा रहा। वहीं कनाडा ने सबसे ज्यादा विदेशी लोगों को नागरिकता दी है। कनाडा में बसने वाले भारतीयों की संख्या भी तेज हुई है। ओईसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की नागरिकता लेने वाले भारतीयों की संख्या 174 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले साल ओईसीडी देशों की नागरिकता लेने वाले लोगों की संख्या भी 25 प्रतिशत बढ़ी है, इसमें 28 लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इन देशों की नागरिकता हासिल करने में भारत 2019 से ही पहले स्थान पर है।
ये भी पढ़ें-Fact-Check: सावधान! सामने आई तीन महीने के मुफ्त रिचार्ज वाले दावे की सच्चाई
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines