Indian worker Hostage in Saudi Arabia, बूंदी: सऊदी अरब में भारतीय श्रमिक को बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। परिवार के लिए रोटी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब भारतीय श्रमिक को पहले तो बंधक बनाया गया, फिर उसके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की गई। पीड़ित की पहचान मोहम्मद सिराज के रूप में हुई है। मोहम्मद सिराज 18 महीने पहले भारतीय पासपोर्ट संख्या L9193323 पर सऊदी अरब गया था। यहां हाईल में सऊदी काफिल ने उसे बंधक बना लिया और घर का पूरा काम करवाता है। इसके अलावा सरिये और लोहे के डंडे से उसे मारता और पीटता है।
डेढ़ पहले गया था सऊदी अरब
मोहम्मद सिराज के अनुसार डेढ़ पहले वो एजेंट के माध्यम से सऊदी अरब गया था। जहां पर उसे सऊदी कफिल के घर काम करने के लिये रखा गया था। कुछ दिनों बाद ही सऊदी कफिल ने उसके मारपीट शुरू कर दी। पहले तो हाथों से मारता था अब तो लोहे के रॉड और सरिये से मारता है।
वॉयस मैसेज पर सुनाई अत्याचारों की कहानी
पीड़ित सिराज मोहम्मद ने अपनी आपबीती वॉयस मैसेज के जरिए अपने परिवार वालों को सुनाई। पीड़ित ने बताया कि घर में उसे काम करने के लिए रखा गया था, वह कफिल लोहे के रॉड और सरिये से आये दिन उसे मारता रहता है। दिन रात काम करवाता है और पूरा खाना भी नहीं देता है। जब खाना खाने बैठता है उस समय भी आकर मारने लग जाता है। भारतीय नागरिक ने बताया कि कई बार तो जो भी हाथ में आता है उसी से मारने लग जाता है।
सहायता के विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर कर भारतीय नागरिक का जीवन बचाने की गुहार लगायी है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम विदेश मंत्रालय में भी अधिकृत शिकायत दर्ज करवाते हुये घायल भारतीय नागरिक को तत्काल सऊदी अरब में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने और बंधनमुक्त करवाकर सकुशल परिवार के पास भारत लाने की मांग की है।
अंतरराष्ट्रीय कानूनो का उल्लंघन
भारतीय श्रमिकों जो यातनाये दी जा रही है वह अंतरराष्ट्रीय कानूनो का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। सऊदी अरब में भारतीय श्रमिक से वर्क एग्रीमेंट के अनुसार काम लिया जा सकता है लेकिन उसे किसी भी स्थिति में प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। भारत सरकार को इस मामले में सऊदी सरकार के समक्ष कड़ा प्रतिरोध दर्ज करवाकर सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिये।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
6 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
8 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
9 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
10 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines