Indian Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में हल्की बारिश के साथ कोहरे की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा चलने के कारण प्रदूषण पूरी तरह समाप्त हो चुका है इसलिए दिन में अच्छी धूप खिलती है जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलती है।
उधर गुलमर्ग, सोनमर्ग और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में लोग ठंड से कांपते नजर आए। कश्मीर में तो कई नदी-नाले जम गए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान निकोबार और अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
मैदानी राज्यों में छाया घना कोहरा
इधर ठंड के कारण पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, एमपी और बिहार में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। जिससे वाहन चालकों में कम विजिबिलिटी की समस्या देखने को मिली। इधर एमपी के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। दिनभर कंपकंपा देने वाली हवाएं चली।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
3 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
8 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
9 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines