कई लोग दुबई घूमने की प्लानिंग कर रहे होंगे तो आप पहले इस खबर को नीचे तक जरूर पढ़ लें। खासकर भारतीय पर्यटकों के लिए यह बड़ी काम की खबर है। वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी के अन्य देशों में बहुत सारे भारतीय पर्यटक रहते हैं। कई पर्यटक तो सऊदी अरब जैसे देश में घूमने के सिलसिले से जाते हैं। बता दें कि अब पर्यटकों को दुबई मॉल में पेमेंट करने में काफी आसानी होगी। यहां पेमेंट आपके चेहरे की पहचान से ही हो जाएगी।
अब आपके चेहरे से हो जाएगी पेमेंट, जानें कैसे?
बता दें कि कई लोग दुबई घूमने की प्लानिंग जरूर कर रहे होंगे। इसी के साथ खाड़ी देशों में ढेरों भारतीय रहते हैं। इसके साथ ही इन देशों में काफी भारतीय पर्यटक भी जाते हैं। अब इन पर्यटकों को वहां पेमेंट करने में काफी आसानी होगी। आप नीचे एक वीडियो में देखेंगे कि ये दुबई का एक मॉल है, जहां पेमेंट करने के लिए कैश,कार्ड और UPI की कोई जरुरत नहीं है। यहां पेमेंट आपके चेहरे की पहचान से ही हो जाती है। बस आप पेमेंट मशीन के सामने खड़े हो जाएं मशीन चेहरे की पहचान करेगा जितनी भी पेमेंट होगी वो आपके बैंक से कट जायेगी।
लाखों भारतीय पहुंचते हैं वहां
खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) में भारतीय यात्रियों का आंकड़ा 98 लाख पहुंचने का अनुमान है। इस साल अकेले यूएई में करीब 54 लाख के करीब भारतीयों के पहुंचने की संभावना है। भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) और एनपीसीआई इंटरनेशनल मिलकर यूपीआई को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि अब दुबई के मॉल में पेमेंट करना और भी आसान हो गया है। अब आपको कुछ सोचने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
बता दें कि अभी सिर्फ चेहरे से पेमेंट करना दुबई मॉल में ही लागू है। वैसे भी दुबई ऐसे कामों में आगे रहता है। फिलहाल, भारत के बाहर नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, यूएई, सिंगापुर, फ्रांस और भूटान में यूपीआई (QRकोड) से ही पेमेंट होता है।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines