Sikh Man Racially Abused in Australia: भारतीय सिख युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार हुआ है। यह शर्मनाक घटना ऑस्ट्रेलिया में हुई, जहां सिख युवक को बेइज्जत करते हुए उसे भारत वापस चले जाने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी कार पर कुत्ते का मल लगा दिया। उसे धमकी भरे लेटर भी भेजे गए हैं। उनके घर, कार और परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने नस्लीय अपराध की घटना की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमांडर जेसन एल्मर ने कहा कि उन्हें सिख युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार होने की शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है। जल्दी ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
जरनैल सिंह ने जान को खतरा बताया
समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने मामला उजागर गया। पीड़ित जरनैल सिंह तस्मानिया के होबार्ट में एक रेस्टोरेंट चलाता है। वे पिछले 15 साल से ऑस्ट्रेलिया में हैं और पिछले 10 साल से तस्मानिया में ही रह रहे हैं। जरनैल ने आरोप लगाया कि उसे पिछले 2-3 महीनों से परेशान किया जा रहा है। लगातार नस्लीय भेदभाव करते हुए गाली गालौज की जा रही है। शुरू में उसने इग्नोर किया, लेकिन अब वे लोग उल्टी सीधी हरकतें करने लगे हैं। कभी धमकी भरे लेटर भेजते हैं। कभी कार पर कुत्ते का मल लगा देते हैं। अब वे परिवार को भी धमकाने लगे हैं। उनसे जान का खतरा महसूस होने लगा है, इसलिए उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है।
2 महीने में 2 धमकी भरे लेटर मिले
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, जरनैल सिंह मानसिक रूप से तनाव में हैं। उनकी कार पर पिछले 4 से 5 दिन हर रोज कुत्ते का मल लगाया है। उनके रेस्टोरेंट के रास्ते में दीवारों पर नस्लवादी तस्वीरें बनाई गई हैं। लेटर भेजकर भारत वापस चले जाने की धमकी दी गई है। हालांकि यह किसने किया, इसका सबूत उनके पास नहीं है, लेकिन इन घटनाओं से वह अब परेशान होने लगे हैं। पिछले 2 महीने में 2 धमकी भरे लेटर मिल चुके हैं। इनमें धमकी के अलावा आक्रामक भाषा में गालियां लिखी हुई हैं। कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। कार, घर, रेस्टोरेंट, परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी है। कमांडर एल्मर कहते हैं कि समाज में किसी भी समुदाय का मौखिक या शारीरिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
55 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines