Indian trains latest update: उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं। यहां उत्तर रेलवे की अलग-अलग राज्यों में चलते वाली 18 रेलगाड़ियां छह से साढ़े छह घंटे तक देरी से चल रही हैं। जिससे स्टेशनों पर यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे की ट्रेन नंबर 12716 अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट हैं। वहीं, रेलगाड़ी संख्या 12413 अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 6.30 घंटे लेट है।
नीचे देखें लेट ट्रेनों की पूरी लिस्ट
हैदराबाद से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 12723 तकरीबन 3 घंटे देरी से चल रही है।
स्टेशन पर बार-बार स्क्रीन में लाइव स्टेटस देखते दिखे लोग
रेलगाड़ियां लेट होने पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर लोग परेशान दिखे। प्लेटफार्म पर लोग बार-बार अनाउंसमेंट सुनते और स्क्रीन पर लाइव अपडेट देखते दिखे। ट्रेन लेट होने पर यात्री घंटों वेटिंग रूम में बैठे दिखे। स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ थी। वहीं, कुछ लोग स्टेशन के बाहर ठंड से बचाव के लिए अलाव के आसपास बैठे नजर आए। लेट होने वाली रेलगाड़ियों में दिल्ली की 12 ट्रेनें शामिल हैं।
घर से ट्रेन स्टेटस देखकर निकलें, स्टेशन पर ठंड से बचाव के लिए वेटिंग हॉल
उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों के बारे में यात्रियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर समय से सूचना दी गई है। इसके अलावा स्टेशनों पर लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। ठंड से बचाव के लिए वेटिंग हॉल हैं। लोगों से अनुरोध है कि वह अपनी ट्रेन का ऑनलाइन या मोबाइल ऐप पर स्टेटस चेक करके घर से निकलें। वहीं, मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते ठंड से राहत नहीं मिलने की बात कही है। उत्तर भारत के बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत दिल्ली-एनसीआर में सुबह घना कोहरे पड़ने का अनुमान जताया गया है। शनिवार सुबह उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा था। जिससे यहां यातायात प्रभावित रहा।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines