Vande Bharat Express Train New Features: 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने वाली देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन अब नए रंग रूप में और नए बदलावों के साथ ट्रैक पर दौड़ेगी। देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई थी। यह नई दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ती है। 5 साल में देश को 25 वंदे भारत मिल चुकी हैं। यह पहले नीले रंग की थी और अब इसका रंग भगवा (केसरिया) होगा। और भी कई मायनों में वंदे भारत पहले से काफी बदल गई है। रेलवे अब तक इसमें 25 बदलाव कर चुका है। जानिए ट्रेन में हुए कुछ अहम बदलाव…
यह भी पढ़ें: क्यों आते हैं भूकंप, किस रिएक्टर स्केल पर ज्यादा खतरा, देश में कौन-कौन सी जगहें संवेदनशील?
- कोच केसरिया और ग्रे कलर के होंगे। केसरिया रंग राष्ट्रीय ध्वज से लिया गया है।
- एक्जिक्यूटिव चेयरकार की सीटों का रंग भी लाल से बदलकर नीला कर दिया गया है।
- सीटों का डिक्लाइनिंग एंगल 17.31 डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री किया गया है, यानी अब इसे पीछे की और ज्यादा झुकाया जा सकेगा। ऐसे में नींद आने लोग चेयरकार पर भी सो सकेंगें।
- सीटों को और गद्देदार बनाया गया है, ताकि सफर लंबा हो तो बैठने में परेशानी नहीं होगी। इनकी हार्डनेस कम होगी और यह पहले से ज्यादा मुलायम होंगी।
- कोच के बाथरूम में लगे वॉश बेसिन को और गहरा किया गया है, क्योंकि अभी गहराई कम है, इसलिए पानी बाहर निकल जाता है।
- सीट के साथ लगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट को बदला गया है। अब यह सीट के नीचे होगा, ताकि आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
- एग्जिक्यूटिव चेयरकार में फुट रेस्ट को बढ़ाया गया है। आखिरी सीट पर बैठकर भी पैरा फैलाए जा सकेंगे।
- दिव्यांग पैसेंजरों के लिए कोच के अंदर व्हीलचेयर फिक्सिंग पॉइंट बनाया गया है।
- टॉयलेट में ज्यादा रोशनी के लिए लाइट के वॉट को 1.5 से बढ़ाकर 2.5 कर दिया गया है।
- रोलर ब्लाइंड फैब्रिक की पारदर्शिता कम की जाएगी। वॉटर टैप पहले से ज्यादा आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
- एग्जिक्यूटिव चेयर क्लास में सीट के पास मैगजीन बैग मिलेगा। टॉयलेट के हैंडल भी बदले गए हैं।
- इमरजेंसी में प्रयोग किए जाने वाले हथौड़े के कवर को बदला गया है, ताकि इसे पकड़ना आसान हो।
- इमरजेंसी टॉकबैक यूनिट को भी और ज्यादा इस्तेमाल करने योग्य बनाया गया है, ताकि ड्राइवर से सीधे बात हो सके।
- एयर कंडिशनिंग की अच्छी सुविधा के एयर टाइट डोर बनाए गए हैं। इमरजेंसी स्टॉप बटन की जगह बदली गई है।
- खिड़कियों के पर्दे भी बदले गए हैं। एंटी क्लाइम्बिंग डिवाइस लगाया गया है। रीडिंग लैंप टच को रेजिस्टिव से कैपिसिटिव टच में बदला गया है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
18 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
1 hr ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
1 hr agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
2 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
5 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines