Indian Navy Dress Code Latest Update: तीर्थ स्थलों, मंदिरों, अदालतों और CBSE स्कूलों के बाद अब भारतीय नौसेना (Indian Navy) में एक नया ड्रेस कोड लागू हुआ है। अब तक नौसेना में 10 ड्रेस कोड थे, लेकिन अब इसमें 11वां ड्रेस कोड भी शामिल हो गया है। जी हां, भारतीय नौसैनिक अब कुर्ता-पायजामा भी पहन पाएंगे। वहीं महिला नौसैनिकों को कुर्ता-चूड़ीदार या कुर्ता-प्लाजो पहनने की परमिशन होगी। ऐसे में अब भारतीय नौसेना के जवान वॉर्डरूम और ऑफिसर्स मेस (भोजनालय) में पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर आ पाएंगे। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
सोशल मीडिया पर जारी की गई ड्रेस की तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना से रिटायर्ड शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर हरदीप सिंह सोही ने अपने X अकाउंट पर एक तस्वीर करके भारतीय नौसेना के नए आदेश की जानकारी दी। तस्वीर कुर्ता-पायजामा और जैकेट की है, जिसे पहनने की इजाजत नौसेना के जवानों को मिली है।
तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि भारतीय नौसेना की ऑफिसर्स मेस के लिए जवानों का नया ड्रेस कोड। भारतीय नौसेना की ओर से नए ड्रेस कोड को लेकर सभी कमानों और संस्थानों में नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं और तुरंत प्रभाव से आदेशों का पालन करने को भी कहा गया है।
कुछ शर्तों के साथ फॉलो होगा नया ड्रेस कोड
नौसेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन में नए ड्रेस कोड को लेकर कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जिनका सख्ती से पालन करना होगा। आदेशों के अनुसार, स्लीवलैस जैकेट और फॉर्मल जूतों या सैंडल के साथ कुर्ता-पायजामा पहना जाएगा। महिला नौसैनिक कुर्ते के साथ चूड़दार या प्लाजो पहनेंगी, लेकिन यह पारंपरिक भारतीय पोशाक सिर्फ त्योहारों पर और ऑफिसर्स मेस में ही पहनी जाएगी।
कुर्ते का कॉलर खुला या बंद रख सकते हैं, लेकिन इसका कलर सॉलिड टोन में ही होना चाहिए। इसकी लंबाई घुटनों तक हो, आस्तीनों पर कफलिंक्स हों। पायजामा ट्राउजर जैसा होना चाहिए। इलास्टिक वाली वेस्ट और पॉकेट होनी चाहिए। महिलाओं को ड्रेस सिलवाते समय भारतीय परंपराओं का ध्यान रखना होगा।
औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करने की कोशिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 5 प्रतिज्ञाएं ली थीं। इसमें एक प्रतिज्ञा औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना था। इसके तहत पहल करते हुए नौसेना में ड्रेस कोड बदला गया। इसके अलावा नौसेना में नाविकों के लिए रैंकों का ‘भारतीयकरण’ करने की तैयारी चल रही है। नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को दर्शाने वाले एपॉलेट पहन रहे हैं।
अधिकारियों द्वारा हाथ में स्टिक लेकर चलने की प्रथा बंद कर दी गई है। नौसेना के पास अब नए रंग के साथ-साथ क्रेस्ट भी है। नई स्वदेशी पताका में ध्वज से लाल रंग के सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया गया है। सितंबर 2022 में स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर इसका अनावरण PM मोदी ने किया था।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
59 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines