Indian Navy: भारतीय नौसेना के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। नौसेना ने गुलामी के एक और प्रतीक का हमेशा के लिए अंत कर दिया। सरकार के निर्देश पर भारतीय नौसेना ने अपने सभी कर्मियों को छड़ी लेकर चलने की प्रथा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि अमृत काल में औपनिवेशिक विरासत की कोई जगह नहीं है।
ये है बदलाव की वजह
भारतीय नौसेना ने कहा कि समय बीतने के साथ नौसेना कर्मियों द्वारा छड़ी (Baton) लेकर चलना एक आदर्श बन गया। बैटन शक्ति या पॉवर के रुप में दिखाना औपनिवेशिक विरासत है। लेकिन अमृतकाल में इसकी कोई जगह नहीं है। अब इसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। नौसेना ने कहा है कि बैटन का इस्तेमाल अब सिर्फ कमांड बदलने पर ऑफिस में सिर्फ रस्म निभाने के रूप में होगा।
पिछले साल बदला था ध्वज
भारतीय रक्षा बलों ने गुलामी के प्रतीकों से बाहर निकलने के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले साल सितंबर में भारतीय नौसेना ने भी अपना प्रतीक चिन्ह बदल दिया था। भारतीय नौसेना के नए ध्वज या ‘निशान’ का प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अनावरण किया था। जहां औपनिवेशिक अतीत से नौसेना को छुटकारा मिला था।
पहले नेवी के ध्वज में सेंट जॉर्ज क्रॉस का निशान था। अब ध्वज में छत्रपति शिवाजी की शाही मुहर का प्रतिनिधित्व का प्रतिनिधित्व है।
यह भी पढ़ें: मर गई इंसानियत: 13 मिनट तक नदी में डूबता रहा युवक, नजारा देखती रही पुलिस, हैरान कर देगी ये खबर
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
43 mins agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
8 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
9 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
11 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
11 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines