Foreign Minister S Jaishankar Speech At UNGA: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर करारा जवाब देने के लिए जाने जाते हैं। भारत का शायद ही कोई ऐसा विदेश मंत्री रहा होगा जो विदेशी मंचों पर जयशंकर जैसी हाजिर जवाबी और इतना सटीक उत्तर देने के लिए जाना जाता हो। विदेशी मीडिया ने कई बार उनसे विवादित मुद्दों पर सवाल पूछा, लेकिन उन्होंने अपने जवाब से दुनिया को चुप करा दिया है। साल 2023 में विदेश मंत्री जयशंकर का संयुक्त राष्ट्र में दिया गया एक भाषण काफी चर्चा में रहा।
एस जयशंकर ने यह भाषण सितंबर 2023 में दिया था। यह भाषण उन्होंने 26 सितंबर को 78वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करते हुए दिया था। यूएन में दिया गया जयशंकर का ‘विश्व मित्र’ वाला भाषण UN के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज में शामिल रहा।
ये भी पढ़ें-क्या है ब्लैक होल्स की स्टडी के लिए भेजा गया मिशन XPoSat? नए साल पर इसरो ने किया लॉन्च
क्या कहा था जयशंकर ने
संयुक्त राष्ट्र ने अपने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक भाषण 8वें स्थान पर रहा। इस भाषण में उन्होंने कहा था कि गुटनिरपेक्षता के युग से हम ‘विश्व मित्र’ यानी दुनिया के मित्र के युग में आ गए हैं।
यूएनजीए में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा था कि, हमें वैक्सीन रंगभेद जैसे अन्याय को फिर से दोहराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। जलवायु कार्रवाई भी ऐतिहासिक जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती।
क्या खास रहा था स्पीच में
अपने संबोधन में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने का आह्वान किया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते फ्रॉम भारत से की थी और ‘इंडिया दैट इज भारत’ कहते हुए अपना भाषण खत्म किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भाग नहीं लेने की वजह से एस जयशंकर ने वहां भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
ये भी पढ़ें-किस देश की तरफ बढ़ रहा है दिल्ली से भी तीन गुना बड़ा आइसबर्ग? मचेगी भारी तबाही!
संबंधित खबरें
मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
22 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
50 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
54 mins agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
1 hr agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
5 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines