Indian Army Rocket Launcher Pinaka Features: भारतीय सेना का फोकस आजकल देश में ही बने रॉकेट लॉन्चर पिनाका पर है, जिसके लिए 10200 करोड़ का गोला बारूद खरीदने की तैयारी चल रही है। देश का रक्षा मंत्रालय ऑर्डर को फाइनल टच देने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा भारत इस रॉकेज लॉन्चर को आर्मेनिया को एक्सपोर्ट भी करेगी, जिसके लिए डील हो चुकी है। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की और बताया कि भगवान शिव के गांडीव (धनुष) पिनाक के नाम पर लॉन्चर का नाम पिनाका रखा गया है।
4 पिनाका लॉन्चर चीन से लगती सीमा पर तैनात
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि रॉकेट लॉन्चर पिनाका के लिए 2 वैरायटी के गोला-बारूद मंगाए जाएंगे। एक डील 5700 करोड़ रुपये और दूसरी 4500 करोड़ रुपये की हुई है। दोनों डील 31 मार्च 2025 से पहले साइन कर दी जाएंगी। यह दोनों डील 10 में से बची 6 पिनाका रॉकेट लॉन्चर रेजिमेंट की पूर्ति करेंगी। क्योंकि भारतीय सेना चीन के साथ लगती सीमाओं पर 4 रॉकेट लॉन्चर रेजिमेंट तैनात कर चुकी है। बाकी 6 रेजिमेंट तैनात करने के लिए गोला-बारूद नहीं है।
मारक क्षमता 300KM तक बढ़ाने की योजना
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पिनाका रॉकेट लॉन्चर दुनिया के सबसे पावरफुल लॉन्चर्स में से एक हैं। यह जमीन से 45 किलोमीटर दूर और हवा में 37 किलोमीटर की ऊंचाई तक रॉकेट दाग सकती हैं। DRDO ने पिनाका रॉकेट लॉन्चर के लिए कई हथियार बनाए हैं। इनमें 45 किलोमीटर रेंज तक मार करने वाले रॉकेट शामिल हैं, जिनकी मारक क्षमता 75 किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकती है। इस रेंज को 120 किलोमीटर और फिर 300 किलोमीटर तक बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है।
नवंबर 2024 में किया था लॉन्चर का परीक्षण
बता दें कि भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने नवंबर 2024 में पिनाका रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया था। लॉन्चर ने टेस्टिंग में 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दागे थे। 37 किलोमीटर से 45 किलोमीटर रेंज तक सटीक निशाने लगाए। इस लॉन्चर से 7 से लेकर 45 किलोमीटर की दूरी तक एक साथ कई ठिकानों को टारगेट किया जा सकता है। यह टेस्टिंग प्रोविजनल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट्स (PSQR) वैलिडेशन ट्रायल का पार्ट थी।
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
23 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
3 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines