Uri Fire (आसिफ सुहाफ): उरी के एक गांव में सोमवर को कई मकानों में भीषण आग लग गई। दो मंजिला तक इन मकानों में आग लगने से लोग छतों पर फंस गए। लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस व सेना मौके पर पहुंची। सेना के जवान हालत की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक्टिव मोड में आए और स्थिति पर काबू पाया।
आग लगने से हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा
जानकारी के अनुसार नॉर्थ कश्मीर बॉर्डर स्थिति उरी के एक गांव में पहले एक मकान में आग लगी थी। देखते ही देखते आग आसपास के कई घरों में फैल गई। आग लगने से फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है। पीड़ित परिवारों से पूछताछ कर आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
क्या अंगीठी से लगी आग?
मौके पर पहुंचे सैनिक किसी तरह आसपास के अन्य मकानों व सीढ़ियां लगा घटनास्थल तक पहुंचे। फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य सेफ्टी उपकरणों से आग पर काबू पाया। आग में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। घटनास्थल पर आसपास के लोग अंगीठी से आग लगने का कारण बता रहे हैं। हालांकि अभी स्थानीय प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी उरी के कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन अब इन आग की घटनाओं को देखते हुए लोगों को जागरूक कर रहा है।
ये भी पढ़ें: चोरों ने चुरा लिए यूक्रेन के 332 करोड़ रुपये, रूस से जंग के लिए खरीदना था गोला-बारूद
(Xanax)
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
35 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
54 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines