CRPF ASI Girish Babu Martyred: आज इटावा में CRPF के ASI गिरीश बाबू का अंतिम संस्कार होगा। वह 1 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में घायल हुए थे। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने दमतोड़ दिया। 52 वर्षीय गिरीश इटावा, बसरेहर ब्लॉक के किल्ली सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा है। आज सुबह 12 बजे तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
CRPF की 195 बटालियन में थे गिरीश
सीआरपीएफ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। सीआरपीएफ के अनुसार ASI गिरीश बाबू छत्तीसगढ़ में माओवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान गश्त पर थे। इस दौरान आईईडी विस्फोट हो गया। जिससे गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गिरीश सीआरपीएफ की 195 बटालियन में तैनात थे। बल अधिकारियों ने उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया।
परिवार में पत्नी और चार बच्चे
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, इटावा के गिरीश बाबू के परिवार में पत्नी दो बेटे और दो बेटियां है। उनकी दोनों बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। जबकि एक बेटा अभी कुंवारा है। मीडिया को दिए बयान में रोते हुए उनके बेटे ने कहा-सीआरपीएफ की तरफ से बताया गया था कि वह IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया है।
बसरेहर ब्लॉक में जिला अधिकारी पहुंचे
शनिवार देर रात दिल्ली से गिरीश बाबू का शव किल्ली सुल्तानपुर उनके गांव पहुंच गया था। यहां सुबह से ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। जिला अधिकारियों ने बलिदानी के परिजनों को सांत्वना दी। उनका कहना था कि परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं, मौके पर स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों ने CRPF कैंप पर किया हमला, 6 जवान बलिदान
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
1 hr agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
2 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines