Spicejet Staff Beaten Case: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइंस के स्टाफ को पीटा था। हमले में घायल स्पाइसजेट के कर्मचारी मुदासिर अहमद ने सैन्य अधिकारी के हिंसात्मक रवैये के बारे में ANI को बताया। मुदासिर ने बताया कि कैसे सैन्य अधिकारी आक्रामक हुआ और कैसे उसने गाली गालौज करते हुए मारपीट की।
मुदासिर ने बताया कि सैन्य अधिकारी को एक्स्ट्रा बैगेज का एक्स्ट्रा चार्ज देने को कहा तो उसने उसके चेहरे पर बैगेज से हमला किया। मुंह पर थप्पड़ मारे और पीटने लगा। उसने लात-घूंसे और मुक्के भी मारे। मुदासिर के अनुसार, सैन्य अधिकारी ने उसे जोर से घूंसा मारा और वह जमीन पर गिर गया। जमीन पर जोर से गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है।
क्यों आक्रामक हुआ था सैन्य अधिकारी?
मुदासिर ने बताया कि सैन्य अधिकारी के हाथ में 2 बैग थे और उसे बैगेज की जांच कराने के लिए रोका गया था। जैसे ही उसे साइड में जाने के लिए कहा, वह चिल्लाने लगा। उसके दोनों हैंड बैगेज का वजन करीब 16 किलो था, जबकि एक यात्री सिर्फ 7 किलो वजन का बैगेज ले जा सकता है। स्टाफ ने उसे अतिरिक्त सामान के लिए अतिरिक्त फीस दोने को कहा तो वह चिल्लाने लगा। उसने हंगामा करना शुरू कर दिया तो ड्यूटी मैनेजर को फोन करके बुलाया गया।
मुदासिर ने बताया कि मैनेजर ने मौके पर आकर सैन्य अधिकारी को समझाया, लेकिन वह नहीं माना, बल्कि CISF कर्मचारियों को धक्का देकर बोर्डिंग गेट के अंदर घुस गया और ऐसा करने की अनुमति किसी को नहीं है। CISF कर्मचारी उसे पकड़कर वापस ले आए। बोर्डिंग गेट पर उसने अपने बैग से कुछ सामान निकाला और सामने खड़े एक कर्मचारी पर फेंक दिया। बाकी सामान उसने मेरे चेहरे पर दे मारा। उसने मुझे थप्पड़ मारे और पीटना शुरू कर दिया।
क्या हुआ था श्रीनगर एयरपोर्ट पर?
बता दें कि 26 जुलाई 2025 को जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश कुमार सिंह दिल्ली की फ्लाइट SG-386 पकड़ने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट पर आया था। एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट पर स्पाइसजेट एयरलाइंस के कर्मचारियों ने अधिकारी से 16 किलो के 2 केबिन बैग ले जाने के लिए अतिरिक्त फीस मांगी, लेकिन सैन्य अधिकारी ने फीस देने से इनकार कर दिया। इस बार पर सैन्य अधिकारी और स्पाइसजेट कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ।
सैन्य अधिकारी ने स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को पीटा, जिसमें वे बुरी तरह घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हमले में स्पाइसजेट के एक कर्मचारी का जबड़ा टूट गया है। एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूटी। एक कर्मचारी बेहोश हो गया था और एक कर्मचारी के मुंह-नाक से खून निकला था। सैन्य अधिकारी ने चारों का लात-घूंसों, थप्पड़ और क्यू स्टैंड से पीटा था। स्पाइसजेट ने हमले को घातक करार देते हुए सैन्य अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज की कराई है।
नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया आरोपी
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(2) और 131 के तहत सैन्य अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं एयरलाइंस ने आरोपी को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को मामले की सूचना और घटना की CCTV फुटेज दे दी गई है। भारतीय सेना ने बयान जारी करके कहा है कि वह मामले की जांच में एयरलाइंस को पूरा सहयोग करेगी।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines