Indian Army Soldier Gurpreet Singh Demise in Baramulla : जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में शुक्रवार को एक जवान का निधन हो गया। चिनार कॉर्प्स के अनुसार गनर गुरप्रीत सिंह फॉरवर्ड इलाके में ऑपरेशनल कार्यों को अंजाम देते हुए बलिदान हो गए।
18 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात गनर गुरप्रीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे। उनकी उम्र महज 24 साल थी। वह अपने पीछे अपनी माता लखविंदर कौर को छोड़ गए हैं। चिनार कॉर्प्स ने उनके निधन पर खेद जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम गुरप्रीत सिंह के परिवार के साथ खड़े हैं।
पूंछ में आतंकी हमला
वहीं, दूसरी ओर पूंछ में आतंकियों ने एक बार फिर सेना के वाहनों पर हमला कर दिया है। आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में कोई जवान शहीद या घायल नहीं हुआ है। सेना भी आतंकियों की फायरिंग का जवाब दे रही है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।
जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6 बजे सुरक्षा बलों के काफिले के वाहनों पर पुंछ सेक्टर में कृष्णा घाटी के पास जंगल से संदिग्ध आतंकियों ने हमला किया था। सेना को इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। सेना और पुलिस, का अभियान जारी है। आसपास के जंगल को खंगाल जा रहा है। हाईवे पर भी हर आने जाने वाले यात्री वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।
21 दिसंबर 2023 को हुआ था बड़ा हमला
बता दें कि इससे पहले 21 दिसंबर 2023 को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। यह हमला राजौरी में डेरा की गली में हुआ था। इसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे, जबकि तीन जवान घायल हुए थे।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines