India Vs Bharat Row Kerala rejects recommendations Of NCERT committee : नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) पैनल की तरफ से पाठ्यपुस्तकों में इंडिया का नाम बदलकर भारत करने के प्रस्ताव दिया है। इसके बाद से देश में फिर इंडिया बनाम भारत का मुद्दा गरम हो गया है। जल्द ही एनसीईआरटी किताबों से इंडिया शब्द बदलकर देश का नाम भारत कर दिया जाएगा। इस बीच केरल सरकार इस प्रस्ताव से पीछा छुड़ाने के लिए नया प्रस्ताव लेकर आई है। शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने संकेत दिया है कि राज्य में एनसीईआरटी की किताबें नहीं पढ़ाई जाएंगी। उसकी जगह एससीईआरटी की किताबों को स्वयं जारी करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।
सिलेबस में हुआ बदलाव तो खुद की किताबों की जारी
यह पहला मौका नहीं जब केरल सरकार ने एनसीईआरटी से हटकर खुद से सिलेबस में बदलाव किया है। इससे पहले केरल ने अपने पाठ्यक्रम से एनसीईआरटी द्वारा हटाए गए मुगल इतिहास और गुजरात दंगों के हिस्सों को पढ़ाने के लिए पूरक पाठ्यपुस्तकें जारी की थीं। हालांकि केरल का एससीईआरटी एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम का पालन करता है। उस वक्त सीएम पिनाराई विजयन ने कहा था कि आप ऐतिहासिक तथ्यों को अस्वीकार नहीं कर सकते हैं, उन्हें किताबों से हटाना सही नहीं है।
एनसीईआरटी की सिफारिशों को किया खारिज
केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने एएनआई से बातचीत में कहा कि केरल सामाजिक विज्ञान के लिए एनसीईआरटी समिति द्वारा दी गई सिफारिशों को खारिज करता है। नागरिकों को संविधान में उल्लिखित इंडिया या भारत का उपयोग करने का अधिकार है। केरल ऐतिहासिक तथ्य मोड़ने के कदम को भी खारिज करता है। इससे पहले जब एनसीईआरटी ने कुछ अंश हटाए थे तो केरल ने उन्हें अतिरिक्त पाठ्यपुस्तकों के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया था।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से बच्चों को ऐसी चीजें सिखाने का इरादा रखता है जो असंवैधानिक, अवैज्ञानिक और वास्तविक इतिहास को विकृत करने वाली हैं, तो केरल अकादमिक रूप से बहस करके अपना बचाव करेगा। हम राज्य पाठ्यचर्या समिति को बुलाएंगे और शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए राज्य में वर्तमान में उपयोग की जाने वाली 44 पाठ्यपुस्तकों को तैयार करने के कार्य पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा, POK में 16 लॉन्चिंग पैड एक्टिव, कश्मीर में घुसपैठ को बेताब आतंकी
संबंधित खबरें
'राष्ट्रपति ने चिंता को माना, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
11 mins agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
24 mins ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
2 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
3 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
4 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
6 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
6 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines