उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मानसून सत्र के बीच जगदीप धनखड़ का इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है। अब आपको बताते हैं कि जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा है? उन्होंने मानसून सत्र के बीच ही इस्तीफा क्यों दिया? क्या मानसून सत्र के बीच विपक्ष के लिए ये मुद्दा बनेगा।
जानिए इस्तीफे में क्या लिखा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में धनखड़ ने लिखा, स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने कहा, मैं महामहिम भारत की राष्ट्रपति के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मैं प्रधानमंत्री और उनकी सम्मानित मंत्रिपरिषद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है, और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने सभी सांसदों का भी आभार व्यक्त किया है।
विपक्ष बनाएगा इसे मुद्दा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे विपक्ष के नेता भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र में विपक्ष इसे मुद्दा बनाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस वर्मा के खिलाफ बनाई गई कमेटी में विपक्ष के नेताओं को भी रखा जाएग। सोमवार शाम धनखड़ ने विपक्ष के कई नेताओं से इसे लेकर मुलाकात की थी। जब विपक्ष के नेताओं को धनखड़ के इस्तीफे का पता चला तो वो भी हैरान रह गए। माना जा रहा है कि संसद के दोनों सदनों में विपक्ष जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को मुद्दा जरूर बनाएगी।
ये भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की पिछले साल हुई थी कोशिश, विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पर लगाए थे ये आरोप
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines