हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India US Trade Deal: भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील की वो 4 बड़ी शर्तें! जिसके बाद ट्रंप ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान किया. इस दौरान ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती की भी घोषणा की और अब टैरिफ को घटा कर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. कई हफ्तों की उथल-पुथल के बाद हुई इस डील को दोनों देशों के रिश्तों में एक अहम कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान किया. इस दौरान ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती की भी घोषणा की और अब टैरिफ को घटा कर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. कई हफ्तों की उथल-पुथल के बाद हुई इस डील को दोनों देशों के रिश्तों में एक अहम कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों के बीच इस डील से आपसी सहयोग और अधिक मजबूत होगा.

वहीं, इससे पहले अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर कुल 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लगा दिया था, जिसे अब ट्रंप ने खुद ही हटा दिया है.

दरअसल, ट्रंप ने खुद अपने ट्रूथ सोशल पर दावा किया कि भारत रूस से तेल की खरीद रोकने पर सहमत हो गया है, हालांकि पीएम मोदी ने अपने बयान में रूस से तेल खरीद को लेकर कई टिप्पणी नहीं की थी.

विज्ञापन

ट्रेड डील की वो चार शर्तें क्या है?

ट्रेड डील की शर्तों के मुताबिक भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ और नॉन टैरिफ बैरियर कम करेगा और अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने बाजार को पहले से ज्यादा खोलेगा.

वहीं, दूसरी शर्त में अमेरिका ने रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को हटाने की बात कही है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अलग-अलग एजेंसियों ने इस मामले को लेकर अलग-अलग जानकारी साझा की है.

विज्ञापन

ट्रंप ने इस समझौते को सीधे यूक्रेन युद्ध से जोड़ते हुए कहा कि रूस से तेल न खरीदने का दबाव मॉस्को पर पड़ेगा और इससे युद्ध खत्म करने में मदद मिल सकती है.

इसके अलावा डील के तहत भारत अमेरिका से ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पाद, कोयला समेत पेट्रोलियम, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, टेलीकॉम और एयरक्राफ्ट जैसे उत्पादों की खरीद को भी बढ़ाएगा, जिससे अमेरिकी निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola