Tahawwur Rana Extradition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जाॅइंट प्रेस वार्ता की। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि हमारे संबंध मजबूत हैं। उन्होंने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताया। पीएम मोदी ने ट्रंप को दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत को सौंपने का निर्णय लिया है। उसे न्याय का सामना करने के लिए वापस भारत भेजा जाएगा। पीएम मोदी ने हाल ही में भारत में अनुचित टैरिफ में कटौती की घोषणा की है।
ये भी पढ़ेंः PM Modi a Terrific Man…पीएम मोदी से मिलते ही और क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प?
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों को अपने नेतृत्व से संजोया है और जीवंत बनाया है। आतंक से लड़ने पर हम सहयोग करेंगे। सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। 26/11 के आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का निर्णय लेने पर राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी हूं। मेरी कोर्ट उसे न्याय के कटघरे लाएंगी। पीएम ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका का साथ विश्व को बेहतर शेप दे सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग आज भी आपकी 2020 की यात्रा को याद करते हैं, वे उम्मीद करते हैं कि आप उनसे फिर मिलेंगे। भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं।
ये भी पढ़ेंः Modi-Trump मीटिंग में हुए 10 बड़े ऐलान…टैरिफ, अवैध अप्रवासी से लेकर बिजनेस डील तक सबकुछ
संबंधित खबरें
भारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
7 mins agoराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट; हरदीप सिंह पुरी का कटा टिकट
11 mins ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines