India-Pakistan Row: चिनाब नदी का वॉटर लेवल डेढ़-दो फुट पर आ गया। पत्थर वाली तलटही ऊपर आ गई। घुटने भर पानी जाकर लोग वीडियो बनाने लगे। इलाके को लोगों ने पहली बार पैदल ही गरजती-उफतनी चेनाब को पार कर लिया। कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में अबतक चिनाब को ऐसा नहीं देखा था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले से जम्मू के लोग खुश हैं और इससे भी बड़े एक्शन की उम्मीद जता रहे हैं।
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को सबक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता को सस्पेंड कर दिया है। इसके तहत चिनाब, राबी, व्यास और सतलुज के पानी को जगह-जगह डैम पर रोका जा रहा है। बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका, बगलिहार गेट जलविधुत बांध के गेट किए बंद। पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी का बहाव 90% तक कम हो गया है। वहीं, किशनगंगा बांध के लिए भी इसी तरह के अभियान की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें:‘पाकिस्तान की False Flag की कहानी बेबुनियाद’; UNSC के सदस्यों ने भारत के ‘दुश्मन’ को लगाई झिड़की
भारत का एक और कड़ा फैसला
भारत ने पाकिस्तान के साथ 1965, 1971 और 1999 की जंग के बाद भी सिंधु जल समझौते को सस्पेंड नहीं किया था। लेकिन इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार ने इस संधि को रोक दिया है, जिससे पड़ोसी मुल्क की हालत खराब हो गई है।
65 साल बाद सस्पेंड हुआ समझौता
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 65 साल से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर दिया है। इसे कूटनीतिक तौर पर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत की ओर से उठाया गया सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
नहीं मिलेगा 1 बूंद भी पानी
भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के प्रवाह को रोक दिया है और झेलम पर किशनगंगा परियोजना से भी पानी के बहाव को कम करने की तैयारी कर रहा है। यह कदम सिंधु नदी से पड़ोसी देश को एक भी बूंद पानी नहीं जाने देने के अपने फैसले पर अमल करते हुए उठाया गया है।
यह भी पढ़ें:‘फिर घुटनों के बल गिरा पाकिस्तान’; भारत-पाक तनाव पर UNSC मीटिंग के बाद जानें क्या बोले India-Pak प्रतिनिधि?
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
8 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines