पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अपना प्रचंड रूप दिखाया है। भारत पिछले 8 दिन में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले चुका है। भारत ने पाकिस्तान को नानी याद दिला रखी है, लेकिन पाकिस्तान इतना बेशर्म है कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह पिछले 7 दिन से LOC पर फायरिंग करके सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।
पाकिस्तानी सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की है और भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान की हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले से भारत और पूरी दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर संघर्ष विराम करके भारत पाकिस्तान सीमा को अशांत दिखाने का प्रयास कर रहा है।
बीती रात LOC पर फिर की फायरिंग
बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने लगातार 7वें दिन 30 अप्रैल दिन बुधवार की रात को अपनी चौकियों ने भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने LOC पर फायरिंग की। पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है और पिछले 7 दिन से यह सिलसिला जारी है। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। भारतीय सेना ने LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर मोर्चा संभाला हुआ है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 29 अप्रैल दिन मंगलवार की रात को छठे दिन भी LOC पर फायरिंग की थी। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना केवल नियंत्रण रेखा पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं कर रही है, बल्कि इंटरनेशनल बॉर्ड पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करने लगी है। पाक सेना ने जम्मू के परागवाल सेक्टर में मंगलवार की रात को फायरिंग की थी।
24 अप्रैल से लगातार की जा रही फायरिंग
पाकिस्तान की सेना ने 28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से फायरिंग की थी। 27 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में बिना उकसावे के LOC पर से फायरिंग की थी। 26 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में फायरिंग की थी। 25 और 24 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तान सेना ने LOC पार से छोटे हथियारों से फायरिंग की थी।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
55 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
3 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
3 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines