PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी को पेरिस पहुंचेंगे, जहां वे मैक्रों की ओर से एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य फ्रांस द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना है। पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यह जानकारी दी है।
रात्रिभोज में शामिल होंगे पीएम मोदी
विदेश सचिव ने कहा, “पीएम मोदी 10 फरवरी की शाम को ही राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा सरकार के प्रमुखों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एलिसी पैलेस में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। रात्रिभोज में बड़ी संख्या में टेक कंपनियों के सीईओ और शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कई अन्य विशिष्ट लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। अगले दिन 11 फरवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मैक्रों के साथ AI एक्शन शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे…यह हाल के दिनों में आयोजित होने वाला तीसरा ऐसा उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन है। पहला सम्मेलन 2023 में यूके में, दूसरा 2024 में कोरिया गणराज्य में और अब यह फ्रांस में हो रहा है।”
AI को लेकर रोडमैप का करेंगे खुलासा
सूत्रों के मुताबिक, भारत और फ्रांस अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर दोनों देशों के बीच रोडमैप का अनावरण करेंगे। साथ ही दोनों देश छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों में सहयोग के लिए साझेदारी करने के लिए भी तैयार हैं।
10 भारतीय स्टार्टअप को लेकर भी समझौता होने की उम्मीद
डिजिटल साइंस के एक केंद्र के रूप में भारत के साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग और फ्रांस के इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन कंप्यूटर साइंट एंड ऑटोमेशन (INRIA) के बीच एक समझौता किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों पक्षों की ओर से 10 भारतीय स्टार्टअप के लिए एक समझौते को अंतिम रूप देने की भी उम्मीद है। जिसमें ज्यादातर स्टार्टअप एआई पर केंद्रित हैं। इसका आयोजन फ्रांस के स्टेशन F में किया जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप कैम्पस है।
SMR और AMR को लेकर हो सकती है साझेदारी
असैन्य परमाणु सहयोग को लेकर फ्रांसीसी पक्ष का मानना है कि परमाणु ऊर्जा अधिनियम और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन करने के भारत के कदम से मजबूती मिलेगी। साथ ही 2025-26 के बजट में स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के अनुसंधान और विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये के आवंटन से इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एसएमआर और एडवांस मॉड्यूलर रिएक्टरों (AMR) को लेकर साझेदारी तय करने को अंतिम रूप देने की भी उम्मीद है।
द्विपक्षीय बैठक में इस एजेंडे पर होगी चर्चा
पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक में असैन्य परमाणु सहयोग, रक्षा और अंतरिक्ष एजेंडे पर चर्चा होना तय है। हालांकि, पीएम मोदी के इस दौरे का मुख्य लक्ष्य 11 फरवरी को होने वाले एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करना है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों और जेट इंजनों में रक्षा सहयोग पर भी चर्चा कर सकते हैं और इस संबंध में घोषणा की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ईयर ऑफ इनोवेशन के रूप में साल 2025 चार क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में सहयोग पर केंद्रित होगा। इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा, स्मार्ट शहरों और ऊर्जा परिवर्तन सहित ग्रीन और ब्लू अर्थव्यवस्थाएं, स्वास्थ्य सेवा और खाद्य और सांस्कृतिक एवं उद्योग शामिल हैं।
मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास को होगा उद्घाटन
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 12 फरवरी को मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी करेंगे। भूमध्यसागरीय तट (Mediterranean Coast) पर मार्सिले फ्रांस के दक्षिण में स्थित शहर है। मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2023 में फ्रांस यात्रा के दौरान की गई थी।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines