India Foreign Ministry spokesperson reacted Pakistan: ‘पाखंडी पाकिस्तान खोखले उपदेश देने के बजाय पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने अंदर झांके और अपने खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड पर ध्यान दे. विदेश मंत्रालय ने यह प्रक्रिया पाकिस्तान की ओर से भारत में मानवाधिकार के हनन के मसले को उठाए जाने पर दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को प्रेस कॉफ्रेंस में पाकिस्तान को लेकर कहा कि एक ऐसे देश के तौर पर जिसका अपने अल्पसंख्यकों, के दमन, कट्टरता और बुरे बर्ताव का गहरा दागदार रिकॉर्ड है, के पास दूसरों को लेक्चर देने का कोई नैतिक आधार नहीं है. गौरतलब है कि पाकिस्तान ने कथित संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का हवाला देकर कश्मीर में मानवाधिकारों का ‘उल्लंघन’ होने का आरोप लगाया था.
पाकिस्तान ने क्या लगाए थे आरोप
सिंध को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद पाकिस्तान ने फिर कश्मीर राग अलापा था. कथित संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगाए थे. पाकिस्तान ने कथित यूएन की रिपोर्ट का हवाला देकर दावा किया था कि 2025 के अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन की घटनाएं हुईं. पाकिस्तान पहले भी ऐसे मनगढ़ंत दावे करता रहा है.
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में 4 बड़े फैसले, पुणे मेट्रो के विस्तार पर खर्च होंगे 9,858 करोड़ रुपये
अयोध्या के राम मंदिर पर पवित्र ध्वज फहराने की भी की निंदा
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बीते दिन जारी आधिकारिक बयान में अयोध्या में मंगलवार को हुए ध्वजारोहण समारोह और जनवरी 2024 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए दावा किया था कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव बनाने का एक तरीका है और उसने इन घटनाओं की ओर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें: इमरान खान की जेल में मौत के दावे पर क्या बोला पाकिस्तान? आक्रोषित PTI समर्थकों का हंगामा शुरू
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
6 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
8 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines