LRSAM: रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। इस दिशा में भारत एक ऐसी देसी मिसाइल बना रहा है, जो 400 किमी दूर बैठे दुश्मन को पलक झपकते ही तबाह कर सकता है। यह लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) है। इसके जरिए हवा में दुश्मनों को विमान और मिसाइल को मार गिराया जा सकता है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल को जल्द रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की परियोजना से भारत को ऐसी सीमाओं से हवा में दुश्मन की संपत्ति को मार गिराने की स्वदेशी क्षमताओं वाली सेनाओं के एक विशिष्ट समूह का हिस्सा बनने में मदद मिलेगी।
और पढ़िए – गोवा की 12 साल की गुंजन ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, 62 घंटे में 6000 मीटर से ऊंची तीन चोटियों पर की चढ़ाई
इजराइल में इस मिसाइल को नाम मिला बिजली
भारत की सैन्य अनुसंधान एजेंसी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मिसाइल को डिजाइन किया है। इसे इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और डीआरडीओ द्वारा संयुक्त रुप से डिजाइन और डेवलप किया गया है। इसे इजराइल में बराक 8 मिसाइल भी कहा जाता है। जिसका हिब्रू में अर्थ होता है बिजली गिरना।
चीन और पाकिस्तान की सीमा पर होगी तैनात
इस मिसाइल से नेवी की ताकत में इजाफा होगा और इसकी तैनाती पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर की जाएगी। डीआरडीओ ने जमीन-आधारित और युद्धपोत-आधारित दोनों प्रणालियों के लिए वायु रक्षा हथियार विकसित करने के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh coal block Scam: पूर्व सांसद विजय दर्डा और उनके बेटे को चार साल की सजा
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines