Cyber attack avoid ways: लगातार साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। रोजाना सैकड़ों ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं। डीएमके नेता दयानिधि मारन और एक्टर आफताब शिवदासानी की ओर से भी हाल ही में ऐसी शिकायतें दी गई हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगने में जरा भी देर नहीं लगा रहे। पहले साइब स्कैम से आम लोगों को ठगा जाता था। लेकिन अब ठगों के निशाने पर बड़े लोग भी आने लगे हैं। लेकिन साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं।
पहले दयानिधि मारन के मामले में चर्चा हो रही है। सांसद ने शिकायत दी थी कि उनके साथ 99999 रुपये का फ्रॉड किया गया है। बता दें कि दयानिधि मारन पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन के बेटे और तमिलनाडु के पूर्व सीएम रहे पूर्व डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि के पोते हैं। उन्होंने कोई ओटीपी भी नहीं बताया था। उनकी पत्नी प्रिया मारन के पास बिना पहचान वाले नंबर से फोन 3 बार आया। उनका एक्सिस बैंक में अकाउंट है। जो पत्नी के साथ जॉइंट है। पत्नी ने किसी को खाते के बारे में नहीं बताया। फिर राशि कटने का मैसेज आया।
वहीं, आफताब शिवदासानी से मैसेज के जरिए ठगी की गई। उनको केवाईसी अपडेट करने का मैसेज आया था। ऐसा नहीं करने पर अकाउंट सस्पेंड करने की बात कही गई थी। जैसे ही एक्टर ने अनजान लिंक पर क्लिक किया, खाते से 149999 रुपये डेबिट हो गए। अभिनेता ने जब बैंक से संपर्क किया, तो यह फ्रॉड निकला। फिर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
ऐसे बदमाश अंजाम देते हैं ठगी को
- बदमाश लोगों को वाट्सऐप या टेलीग्राम के जरिए पार्टटाइम जॉब का लालच देते हैं। लोग इस चक्कर में खुद को लुटवा बैठते हैं।
- यूपीआई के जरिए ठग आपको चूना लगाते हैं। सबसे पहले लिंक भेजा जाता है, उस पर क्लिक करने को कहा जाता है।
- फर्जी तौर पर लोगों को मैसेज भेज लोन आदि का ऑफर दिया जाता है। फिर ओटीपी मांगा जाता है। जिसके बाद चूना लगा देते हैं।
- ऑनलाइन ठगी शॉपिंग के जरिए भी हो जाती है। यूजर्स को लिंक भेजा जाात है। लिंक पर जब क्लिक हो जाता है, तो ठग सभी डिटेल्स लेने के बाद खाते को खाली कर देते हैं।
- यूजर्स को यूट्यूब या इंस्टाग्राम वीडियो लाइक करने के बदले पैसा देने की बात कही जाती है। शुरुआत में लोगों का भरोसा जीता जाता है। जिसके बाद कुछ पैसा रिटर्न कर देते हैं। बाद में मोटा चूना लगा देते हैं।
बचने के लिए करें ये इंतजाम
- अपनी बैंक डिटेल्स और ओटीपी कभी दूसरों से शेयर न करें। न ही अपने पासवर्ड आदि को किसी को बताएं।
- फर्जी कॉल से बचें। कई बार लोगों को हाई रिटर्न का लालच दिया जाता है। लेकिन ऐसा करने से बचाव करें।
- किसी भी जगह या मैसेज और वेबसाइट पर अनजान लिंक को क्लिक न करें। वरना आपका खाता खाली हो जाएगा।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines