India Born Scientist Joyeeta Gupta Profile: देश की प्रोफेसर बेटी ने विदेशी सरजमीं पर नाम रोशन किया है। उन्हें नीदरलैंड में प्रतिष्ठित डच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को स्पिनोजा अवार्ड ‘डच नोबेल’ से भी जाना जाता है। डच रिसर्च काउंसिल (NWO) द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। प्रोफेसर को 4 अक्टूबर हेग में आयोजित समारोह में यह अवार्ड दिया गया है। इसके तहत उन्हें 1.5 मिलियन यूरो का प्राइज मिला है, जिसे वैज्ञानिक अनुसंधान पर खर्च किया जाता है। नीदरलैंड में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके प्रोफेसर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। अवार्ड जीतने वाली प्रोफेसर का नाम डॉ जोइता गुप्ता है, जानिए इनके बारे में सब कुछ और भारत से इनका कनेक्शन…
यह भी पढ़ें: पत्नी की जॉब हो तो पति गुजारा भत्ता देने से मना कर सकता है या नहीं, हाईकोर्ट की विशेष टिप्पणी पढ़ें
दिल्ली की रहने वाली जोइता गुप्ता
जोइता नीदरलैंड में एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय के एम्स्टर्डम इंस्टीट्यूट फॉर सोशल साइंस रिसर्च और IHE डेल्फ़्ट इंस्टीट्यूट फॉर वॉटर एजुकेशन में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं, लेकिन इनका भारत से खास कनेक्शन है। जोइता दिल्ली में जन्मी हैं। इनका जन्म 2 जून 1964 को हुआ था। वे दिल्ली छावनी के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की स्टूडेंट रहीं। सुब्रतो पार्क में वायु सेना केंद्रीय स्कूल में पढ़ीं। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में इकोनॉमिक्स में स्टडी की। 1988 में इनलैक्स फेलोशिप लेकर अमेरिका की हार्वर्ड यूनिविर्सिटी से लॉ में मास्टर्स डिग्री ली। अहमदाबाद के सर एलए शाह लॉ कॉलेज से भी उन्होंने लॉ की है।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में बदसलूकी, छेड़छाड़ या मारपीट हो तो तुरंत होगा एक्शन, जान लें अपने अधिकार
जोइता को इसलिए मिला अवार्ड
जोइता को जलवायु परिवर्तन से जुड़ी रिसर्च के लिए अवार्ड मिला है। जलवायु परिवर्तन से होने वाले हानिकारक प्रभावों को कैसे कम किया जा सकता है, जोइता इस विषय पर रिसर्च कर रही है। उनका मानना है कि क्लाइमेट चेंज होने से अमीर और गरीब वर्ग के संबंधों पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए जलवायु परिवर्तन कम करने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर एक सिस्टम बनाने की जरूरत है। उनकी रिसर्च जलवायु संकट, इसके कारणों, प्रभावों और इससे बचने के उपायों पर केंद्रित है। बता दें कि जोइता यह अवार्ड प्राप्त करने वाली एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी की 12वीं रिसर्चर हैं।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
1 hr agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
2 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines