INDIA Bloc Jantar Mantar Protest : संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में मोदी सरकार को घेरना विपक्ष को भारी पड़ गया। विपक्षी पार्टियों के 146 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निष्कासित कर दिया गया। इसके विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार को घेरा और एक बार फिर बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद भवन के अंदर दो युवक घुस गए थे। सबने दोनों युवकों को जंप करते हुए देखा था। इन युवकों ने पार्लियामेंट के अंदर धुआं भी फैलाया, जिसे देखकर बीजेपी के सभी सांसद भाग खड़े हुए थे। जो अपने आप देशभक्त कहते हैं। अब पहला सवाल यह है कि ये युवक कैसे अंदर आए और पार्लियामेंट के अंदर गैस सिलेंडर लेकर कैसे घुसे? अगर कोई गैस सिलेंडर ला सकता है तो कुछ भी संसद के अंदर लाना संभव है। दूसरा सवाल है कि उन्होंने क्यों प्रोटेस्ट किया। इसकी सिर्फ एक ही वजह बेरोजगारी है।
यह भी पढ़ें : क्या INDIA में असहज हैं नीतीश कुमार? पढ़ें यह विश्लेषण
दिनभर में सोशल मीडिया पर साढ़े सात घंटे बीताते हैं युवा
वायनाड सांसद ने कहा कि देश में भयंकर बेरोजगारी है। देश में आज किसी युवा को नौकरी नहीं मिल रही है। मैंने एक सर्वे में पाया कि हिन्दुस्तान के युवा सोशल मीडिया पर अपना काफी समय बर्बाद करते हैं। एक युवा दिनभर में साढ़े सात घंटे सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम) पर व्यतीत करता है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को घेरते हुए कहा कि ये लोग बेरोजगारी की बात क्यों नहीं करते हैं?
मीडिया ने बेरोजगारी की बात नहीं की
कांग्रेस नेता ने कहा कि मीडिया में यह बात सामने आई कि संसद के बाहर सांसद बैठे थे तो राहुल गांधी ने उनलोगों का वीडियो बनाया था, लेकिन मीडिया ने बेरोजगारी की बात नहीं की। सांसदों को संसद से क्यों बाहर निकाल दिया गया, इस पर मीडिया ने कोई सवाल नहीं पूछा। हमने देश के गृह मंत्री से सवाल पूछा कि ये दो युवक कैसे जंप करके संसद के अंदर आ गए। बेरोजगारी पर दो सवाल पूछे तो 150 सांसदों को सदन से बाहर कर दिया गया। मीडिया बेरोजगारी की बात नहीं करती है, सिर्फ ध्यान इधर-उधर भटकाती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines