India-Australia Friendship: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज को एक खूबसूरत पेंटिंग भेंट की है, जो देखने में सिर्फ एक फोटो फ्रेम लगती है। लेकिन यह पेंटिंग बेहद खास है। गौर से देखेंगे तो इसमें छोटी-छोटी फोटो नजर आएंगी।
यह फोटो दोनों देशों के क्रिकेट खिलाड़ियों की हैं, जो 75 सालों में अपने-अपने देश की अगुवाई करते रहे या कर रहे हैं। ये पेंटिंग महान खिलाड़ियों के कोलाज से बनाई गई है।
बग्घी पर सवार हुए दोनों देशों के पीएम
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज चार दिन के भारत के दौरे पर हैं। पहले दिन गुरुवार को उन्होंने पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के खिलाड़ियों से मुलाकात की।
दोनों समकक्ष नेताओं ने अपने-अपने देश के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। इसके बाद बग्घी पर सवार होकर दोनों प्रधानमंत्रियों ने स्टेडियम का चक्कर लगाया।
बीसीसीआई ने किया सम्मानित
इसके पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों प्रधानमंत्रियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अल्बनीज को उपहार दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के एक कोलाज से बनी ऑस्ट्रेलियाई पीएम की एक तस्वीर भेंट की, जिन्होंने पिछले 75 वर्षों के दौरान राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
यह भी पढ़ें: अफसोस की बात, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के सामने उठाया मंदिर में तोड़फोड़ का मामला
इसी तरह बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय क्रिकेटरों के कोलाज से बनी तस्वीर के साथ पीएम मोदी को सम्मानित किया। बीसीसीआई के अनुसार यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 75 साल की दोस्ती का अमूल्य उपहार है।
कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा
कांग्रेस ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से अपनी ही तस्वीर प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। इसे आत्म-जुनून की पराकाष्ठा करार दिया था।
कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, आज PM उस स्टेडियम में, जिसका नाम उन्होंने अपने जीवन काल में ही अपने नाम पर करवा लिया है,वहां खुद को तरह-तरह से सम्मानित करवा रहे हैं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
14 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines