पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद और तनाव को लेकर देश भर में टेंशन का माहौल है। इसी को लेकर आज भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन) स्तर की वार्ता होगी। रविवार को DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे पाकिस्तान के साथ DGMO स्तर की बैठक होगी। इस बैठक को लेकर रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे हैं।
DGMO वार्ता के मुद्दों पर क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ?
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने भारत-पाकिस्तान के DGMO स्तर की वार्ता पर बात करते हुए कहा कि यह बैठक दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच इस सीजफायर को लेकर जो बनी सहमति पर ध्यान दिया जाएगा। इस सहमति को कैसे आगे जारी रखा जाए और इसे स्थायी कैसे बनाया जाए, इस पर फोकस रखा जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पाकिस्तान इस सहमति का फिर से उल्लंघन न करे और फिर से कोई भड़काऊ कदम न उठाए, इस पर भी बात की जाएगी। अंत में उन्होंने कहा कि देखते हैं कि बैठक का क्या नतीजा निकल आता है।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor पर भारत के DGMO ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, प्रेस ब्रीफिंग की 15 बड़ी बातें
DGMO की बैठक से क्या हैं उम्मीदें?
मालूम हो कि यह दूसरी बार है कि भारत-पाकिस्तान के DGMO दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव और ‘युद्ध की स्थिति’ पर चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि दोनों देशों के DGMOs द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा होगी। इसके अलावा संभावना है कि सीमा की स्थिति और पाकिस्तान की तरफ से ‘द्विपक्षीय समझौते’ के उल्लंघन पर भी चर्चा की जाए।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines