INDIA Alliance Parties List: रमन झा, मनोज पांडेय: विपक्षी अलायंस I.N.D.I.A की तीसरी मीटिंग गुरुवार से मुंबई में होने जा रही है। दो दिवसीय इस मीटिंग में कई बड़े फैसले होने के संकेत मिल रहे हैं। इस मीटिंग में जहां इंडिया अलायंस का लोगो जारी किया जाएगा तो वहीं संयोजक जैसे पद की भी घोषणा की जा सकती है। इस मीटिंग के लिए मुंबई का ग्रैंड हयात और उसके आसपास के होटल बुक किए गए हैं। हालांकि अलायंस ने दावा किया है कि इसमें 28 पार्टियां शामिल हो चुकी हैं, लेकिन स्वेतकारी कामगार संघ ने कहा है कि हमने गठबंधन से संपर्क नहीं साधा है।
राहुल गांधी का रोड शो
जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर को गठबंधन की बैठक के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी होटल ग्रैंड हयात से पार्टी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। मुंबई में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में सोनिया गांधी भी हिस्सा लेंगी।
बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को एकजुट करना होगा
मुंबई पहुंचे सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा- “पटना बैठक के दौरान हम सभी ने एक साथ लड़ने और बीजेपी को हराने के अपने साझा संकल्प की घोषणा की, बेंगलुरु एक कदम आगे था। इंडिया नाम के साथ एक गठबंधन बनाया गया। अब मुंबई बैठक भी एक कदम आगे होना चाहिए। हमें बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को एकजुट करना होगा।”
सभी पार्टियां आ जाएंगी
गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा- “जब हमारी पहली बैठक पटना में हुई थी, तो हमें विस्तृत जानकारी नहीं थी कि गठबंधन का नाम क्या होगा। पटना में 16 पार्टियां थीं, बेंगलुरु बैठक में यह संख्या बढ़कर 26 हो गई और अब हमारे पास 28 पार्टियां हैं। धीरे-धीरे बीजेपी के साथ वाली सभी पार्टियां इस भारतीय गठबंधन के तहत आ जाएंगी।”
सुखबीर सिंह बादल ने किया साफ
वहीं इंडिया गठबंधन के साथ जाने पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का बयान सामने आया है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को INDIA गठबंधन की ओर से न्योता आने की खबरें चर्चा में रहीं। इस पर संगरूर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह उसके साथ गठबंधन करेंगे, जिसके साथ पंजाब का भला हो। जो इंडिया लेवल पर गठबंधन बना रहा है, उन्होंने कभी पंजाब के साथ भला नहीं किया। खास तौर पर कांग्रेस ने कभी नहीं किया। बादल ने कहा आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल के पास आने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बहुत से विकल्प हैं। अभी हम विचार कर रहे हैं कि किसके साथ जाना है।
ये पार्टियां और नेता लेंगे हिस्सा
- उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, शिव सेना यूबीटी
- सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस
- ममता बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन, अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
- एमके स्टालिन, टीआर बालू द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)
- अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी (आप)
- नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय कुमार सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)
- लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, मनोज झा, संजय यादव, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)
- हेमंत सोरेन, अभिषेक प्रसाद, सुनील कुमार श्रीवास्तव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
- शरद पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)
- अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, किरणमय नंदा, अबू आजमी, समाजवादी पार्टी (सपा)
- जयंत सिंह चौधरी, शाहिद सिद्दीकी, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी)
- कृष्णा पटेल, पंकज निरंजन, अपना दल (कामेरवाड़ी)
- फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी)
- महबूबा मुफ्ती, इल्तिजा मुफ्ती, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)
- सीताराम येचुरी, अशोक धवले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
- डी राजा, बिनॉय विश्वम, भालचंद्र कांगो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
- मनोज भट्टाचार्य, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी)
- जी देवराजन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
- वाइको सांसद मरुमलार्ची द्रविया मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)
- थोल थिरुमावलवन, एम दयालन, डी रविकुमार, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके)
- ईश्वरन रामासामी, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (KMDK)
- दीपांकर भट्टाचार्य, वी अरुण कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी – लेनिनवादी) लिबरेशन
- एमएच जवाहिरुल्लाह, मनिथानेया मक्कल काची (एमएमके)
- कादर मोहिदीन, पीके कुन्हालीकुट्टी, सैयद सादिक अली शिहाब थंगल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)
- जोस के, मणि केरल कांग्रेस (एम)
- पीसी थॉमस, केरल कांग्रेस – जे
- जयंत पाटिल, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
28 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
47 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines