Independence Day 2023: बीएजी नेटवर्क के मीडिया संस्थान Isomes में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएजी नेटवर्क की सीएमडी अनुराधा प्रसाद और सुधीर शुक्ला ने स्वतंत्रता के महत्व को समझाते हुए छात्रों को समाज और देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
देश के विकास में हर एक का योगदान अहम
बीएजी नेटवर्क के सेमिनार हॉल में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में अनुराधा प्रसाद ने Isomes के पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता देश के नायकों के बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए देश के वीरों ने अपने प्राण तक न्यौछावर किए थे। उनके बलिदान और समर्पण आज भी हम सबको प्रेरित करते हैं। मौजूदा दौर में भी हमें समाज और राष्ट्र के लिए अपने योगदानों को सुनिश्चित करना चाहिए। देश के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।
जब आप अच्छे तो सभी का स्वाभिमान रहेगा ऊंचा
मार्गदर्शक सुधीर शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्रों को जीवन में अच्छा करके दिखाना है और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना है। जब आप, समाज, देश और परिवार के लिए अच्छा करेंगे तो सभी का मस्तक गौरव और स्वाभिमान से ऊंचा रहेगा।
और पढ़ें – मेवात CIA की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार; मुस्लिमों से कहा था-जीजा का स्वागत नहीं करोगे…
Independence day celebration in Isomes Noida
छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एमजेएमसी के छात्रों द्वारा आजादी के नायकों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्रा सृष्टि ने ‘वंदे मातरम’ गायन से सभी का मन मोह लिया। निकिता और आयुषी ने ‘संदेशे आते हैं’ और ‘मेरा देश रंगीला’ गाने पर स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। बीजेएमसी की छात्रा कृति ने कविता ‘बुना था पूर्वजों ने एक प्यारा सा ख्वाब, देशवासी देवी देवता देश स्वर्ग होना चाहिए’ प्रस्तुत की। राहुल ने भारत की महान संस्कृति पर आधारित ‘रैप’ गायन प्रस्तुत किया। बीजेएमसी तृतीय वर्ष के छात्र शुभम ने गिटार के साथ ‘ऐ देश मेरे’ गीत प्रस्तुत किया। सृष्टि और दामिनी ने सधे हुए स्वरों के साथ ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ युगल गीत गाया।
बीजेएमसी की छात्राओं रश्मि शंकर, सोनाली पंत, रंजना दुबे, तान्या शर्मा, रिया शर्मा, हर्षिता सेठिया ने ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सभी उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बीजेएमसी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने ध्वज के सम्मान और मंगल पांडे विषय पर आधारित नाटक का मंचन किया। मंचन करने वाले कलाकारों में शिवाय, अनिमेष, मानव, दीपांकर, सुजल, नायाब, तान्या, रिया, संचिता, अंशिका सिंह सोलंकी थे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में फ्रूटी, शिवांगी, शुभ फराज, चारु सैनी, ईशिका, चारु मिश्रा आदि का योगदान रहा। मंच संचालन रश्मि, तुषार, आद्या और कीर्ति ने किया। कार्यक्रम में आइसम्स की निदेशक तनुजा शंकर, भारती नागपाल, अमित चौहान, डॉ आशीष कुमार, सुंदर सिंह, अशरफ, अभिषेक शुक्ला, वीडियो जर्नलिस्ट दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आरफा राजपूत ने सभी का आभार प्रकट किया।
यह भी पढ़ें: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक नहीं रहे; AIIMS दिल्ली में ली आखिरी सांस, PM ने जताया शोक
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
51 mins agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
5 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
6 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines