Independence Day 2023: पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा नीति का जिक्र किया। इसके अंतर्गत मातृभाषा में पढ़ाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में अब बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा माृतभाषा में ग्रहण कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का भी धन्यवाद दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि वे मातृभाषा मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी धन्यवाद करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब वे जजमेंट का ऑपरेटिव पार्ट स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराएंगे। जिससे किसी भी व्यक्ति को फैसला जानने और समझने में कोई परेशानी नहीं होगी।
सीजेआई ने जोड़े हाथ
पीएम ने अपने भाषण में कहा कि आज के दौर में मातृभाषा का महत्व बढ़ गया है। पीएम मोदी ने जब जजमेंट के स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराने के कार्य की सराहना की तो वहां मौजूद सीजेआई इस बात पर हाथ उठाकर पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि आज हमारी सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित है। सेना का आधुनिकीकरण हो रहा है। पहले आए दिन हम समाचार पत्रों में धमाकों की खबर सुना करते थे आज ऐसा नहीं है। सीरियल बम ब्लास्ट बीते जमाने की बात हो गई है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार माहौल बदल रहा है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
5 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
6 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
7 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
9 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
19 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
22 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
22 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines