लोकसभा में वक्फ बिल को लेकर हंगामा मचा हुआ है। वक्फ बिल के खिलाफ विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद इस बिल पर बुरी तरह से भड़क गए हैं। इमरान मसूद जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के सदस्य रहे हैं। उनका कहना है कि वक्फ बिल में कई कमियां हैं। अगर यह बिल पास हो गया तो NDA समर्थक पार्टियों को मुसलमान माफ नहीं करेंगे।
संसद परिसर में न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार संजीव त्रिवेदी से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि वक्फ बोर्ड में गैर-मुसलमानों का क्या काम है। मैं भी राम भक्त हूं मुझे अयोध्या न्यास में शामिल करो। मैं कहता हूं कि मैं राम जी का वंशज हूं। अगर हिम्मत है तो मुझे झूठा साबित करो।
यह भी पढ़ें- संशोधन नहीं तो संसद भी वक्फ की संपत्ति… लोकसभा में विपक्ष पर गजरे केंद्रीय मंत्री
गरीबों के लिए बना वक्फ- इमरान
वक्फ बिल पर बात करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि संपत्ति वक्फ को इसलिए दी जाती है कि इसकी आमदनी से गरीबों का भला हो सके। अब वक्फ को ही तबाह करने की साजिश रची जा रही है। हमारे साथ क्या दुश्मनी है जो आप (केंद्र सरकार) हमको लूटने पर लगी है। हमारी कमी क्या है। हमारे पूर्वजों ने भी आजादी की लड़ाई लड़ी और इस देश को खून दिया। गरीबों और बेसहारा लोगों को सहारा देने के लिए यह संपत्ति बनाई गई।
विवादित संपत्ति पर केंद्र का हक- इमरान
इमरान मसूद ने कहा कि संशोधन के नाम पर उत्तर प्रदेश की 78% संपत्ति विवादित घोषित कर दी। विवाद में आने के बाद वो संपत्ति वक्फ पर नहीं रही। अब उस पर जब तक केस चलेगा वो संपत्ति केंद्र सरकार की देख-रेख में रहेगी। विवाद पर फैसला कब आएगा? उसकी कोई समयसीमा नहीं है।
मैं राम जी का वंशज- इमरान
वक्फ में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर आपत्ती जताते हुए इमरान मसूद ने कहा कि वक्फ के अंदर 22 सदस्य होंगे, जिनमें 12 गैर-मुस्लिम होंगे। उनका वक्फ बोर्ड में क्या काम है? क्या उन्हें वक्फ के बारे में कुछ पता है? मैं कहता हूं कि मैं रामभक्त हूं, अब मुझे अयोध्या न्यास में शामिल करो। मैं भी राम जी का वंशज हूं। अब मुझे भी राम मंदिर ट्रस्ट का सदस्य बनाओ। अगर मैं राम जी का वंशज नहीं हूं तो इसे साबित करके दिखाओ।
यह भी पढ़ें- वक्फ बिल से क्यों नाखुश हैं मुसलमान? 5 पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
3 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
3 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
3 hrs agoLIVE: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
3 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
12 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines