Gujarat MP Rajasthan Rain Red Alert: मानसून की भारी बारिश तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तबाही मचा रही है और अब गुजरात में फिर से तबाही मचाने को तैयार है। मौसम विभाग ने आज दोपहर को गुजरात में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 23 राज्यों में बादल बरसने की चेतावनी दी है। गुजरात के सूरत, कच्छ, सौराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले IMD का ताजा अपडेट जरूर देखें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं। गुजरात में पिछले दिनों 200 से ज्यादा तहसीलें बाढ़ में डूब गई थीं।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तबाही मचा रही बारिश
बता दें कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पिछले 3 दिन से बारिश तबाही मचा रही है। बाढ़ में कई जिले में डूबे हैं। आंध्र पदेश में 17 और तेलंगाना में 16 लोगों के साथ करीब 33 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं। 400 से ज्यादा ट्रेनों कैंसिल हैं और 140 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। पूरे आंध्र प्रदेश के करीब साढ़े 4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 100 से ज्यादा राहत शिविर बनाए गए हैं। विजयवाड़ा, गुंटूर, कृष्णा, एलुरु, पालनाडु, बापटला, प्रकाशम में बाढ़ से हालात काफी खराब हैं।
SDRF और NDRF की 40 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। कई इलाकों में बिजली ठप होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। CM चंद्रबाबू नायडू ने सेना के तीनों अंगों को हेलिकॉप्टरों, ड्रोन, नावों, ट्रैक्टरों आदि जिस भी तरीके से राहत सामग्री पहुंचाई जा सके, लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बाढ़ से 3 दिन में तेलंगाना को 5438 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
गुजरात में नदियां और तालाब बह रहे उफान पर
बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश से गुजरात में भी बाढ़ आई। 200 से ज्यादा तहसीलें बाढ़ के पानी में डूब गईं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन फिर भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश की 10 नदियां और 100 से ज्यादा तालाब पहले से ही उफान पर बह रहे हैं। 100 से ज्यादा रास्ते ब्लॉक हैं। अकेले वडोदरा से 20 हजार लोग रेस्क्यू करके राहत शिविरों में पहुंचाए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में 8 जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, कुल्लू, किन्नौर में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट दिया है। आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे। नेशनल हाईवे समेत 100 से ज्यादा सड़कें पहले से ब्लॉक हैं। इस साल अब तक मानसून की बारिश के कारण हुआ अलग-अलग हादसों में 150 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
संबंधित खबरें
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
25 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines