IMD Weather forecast Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पांच राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें एमपी, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य शामिल हैं। स्काईमेट के मुताबिक केरल में भी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही हिमालयी राज्यों में भारी बर्फबारी की आशंका है। उधर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं लाहौल स्पीति में बर्फबारी कई सड़कें और ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं।
बर्फबारी के कारण हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से गुजरने वाले कई हाइवे बंद हो चुके हैं। हिमाचल के कई शहरों में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, लाहौल स्पीति, सिरमौर, किन्नौर में बर्फबारी का अनुमान है। आईएमडी ने 3 दिसंबर तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना जताई है।
तमिलनाडु के कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में तमिलनाडु के कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना जताई है। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्नियाकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु के विल्लुपुरम, रानीपेट, कुड्डालोर, तंजावुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुवरूर, रामनाथपुरम, तिरुपुर, डिंडीगुल, पुदुकोट्टई, विरुधुनगर नीलगिरी और थेनी जिलों और पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
दिसंबर में भी नहीं पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग की मानें तो नवंबर में जिस तरह कम सर्दियां देखी गई वैसा ही हाल कुछ दिसंबर में रहने वाला है। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों को छोड़ दे तो पूरे भारत में इस महीने में दिन का तापमान का एक-दो डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके पीछे दो बड़ी वजहें बताई है। पहला- उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है और दूसरी वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव का क्षेत्र है। इस कम दबाव के कारण अगले 2 दिन में यह कम दबाव समुद्री तूफान में बदल सकता है।
तूफान से प्रभावित रहेगा मौसम
इस तूफान के कारण 3-5 दिसंबर तक एमपी,महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान दक्षिणी भारत में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 18 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines