IMD Weather Forecast for Heat Wave: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। कई राज्यों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी है। तापमान रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है। खासकर राजस्थान को हीट वेव ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि इसी बीच राजस्थान और आस-पास के राज्यों के लिए राहत की खबर सामने आई है।
जानलेवा बनी हीट वेव
राजस्थान में पिछले कई दिनों से पारा आसमान छू रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। खबरों की मानें तो हीट वेव की वजह से राजस्थान में 22 से ज्यादा जानें जा चुकी है। मगर अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार कई जगहों पर आंधी और बारिश की संभावना है।
कल से होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 31 मई से 2 जून तक जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और संभाग के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ 1 जून से हीट वेव का कहर कम हो जाएगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। राजस्थान की ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Delhi-NCR में बदलेगा मौसम
राजस्थान के अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में आस-पास के इलाकों में मौसम ठंडा होगा। इसका असर दिल्ली एनसीआर पर भी पड़ेगा। दिल्ली एनसीआर सहित राजधानी दिल्ली में भी 31 मई को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना बताई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
32 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines