Imd all india weather forecast 7 october 2023: मौसम विभाग ने वेदर फॉरकास्ट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी कुछ राज्यों में शाम को हल्की ठंड देखने को मिलेगी। देश के कुछ राज्यों में अभी बारिश हो रही है। धीरे-धीरे तापमान नीचे की ओर जाएगा। रात के समय ओंस गिर रही है। तापमान कम होने के कारण लोगों को कंपकंपी का अहसास होने लगा है। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा। जो लोग रात के समय बाहर जा रहे हैं, उन लोगों को गर्म कपड़ों में निकलने की सलाह विभाग की ओर से दी गई है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर भारत के शहरों में साफ मौसम देखने को मिलेगा। दिल्ली एनसीआर, पटना, लखनऊ, जयपुर और भोपाल में रात का तापमान न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, दिन में 36 डिग्री तक तापमान रह सकता है। चेन्नई में न्यूनतम 27 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान देखने को मिलेगा। मुंबई में अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। विभाग की ओर से कहा गया है कि यहां बारिश के आसार नहीं हैं।
कई इलाकों में दिख रहे बारिश के आसार
एक प्राइवेट मौसम एजेंसी की ओर से अनुमान जताया गया है कि कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भी निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु, केरल में बारिश देखने को मिली है। वहीं, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत समेत झारखंड में भी कई जगह बारिश ने लोगों को भिगोया है। सिक्किम के अलावा असम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर बिहार में मध्यम बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें-बिहार को और अधिक जाति जनगणना डाटा जारी करने से नहीं रोक सकते…Supreme Court ने जारी किए निर्देश
विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि आज असम और मेघालय के इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के टेंपरेचर में गिरावट आई है। उत्तरी इलाकों जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में भी बारिश की संभावना है। वहीं, हल्की बारिश के आसार बिहार, उत्तरी ओडिशा, झारखंड के साथ गोवा और लक्षद्वीप में भी दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
2 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
4 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
7 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines