हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, बाकी भारत में कैसा रहेगा मौसम जानें

IMD Weather Forecast: भारत मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई। जानें देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम…

विज्ञापन

IMD Weather Forecast: दिल्ली में खराब होती एयर क्वालिटी के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 27 नवंबर को कहा, राष्ट्रीय राजधानी में मौसम बादल छाए रहेंगे और अगले 12-18 घंटों तक जारी रहेगा। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में कल से मौसम साफ रहेगा और रात में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 28 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कोहरा बढ़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में बारिश

दिल्ली मौसम विभाग के पिछले मौसम अलर्ट के अनुसार दिल्ली (पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, आयानगर, डेरामंडी), एनसीआर (गाजियाबाद, इंदिरापुरम) के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

वहीं द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई हवाई अड्डे, वसंत विहार, चरखी दादरी, मट्टनहेल, के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 30-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

हरियाणा के कई हिस्सों में होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा के कई हिस्सों गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी में अगले 2 घंटों में बारिश होने की संभावना है।

अंडमान-निकोबार में ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने 28 और 29 नवंबर को अंडमान और निकोबार में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसी के साथ बरसात के मौसम में मौसम संबंधी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

महाराष्ट्र के विदर्भ में ओलावृष्टि

मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में 27 नवंबर को ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया। क्षेत्र में 64.5 से 115.6 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें