IMD Forecast For Weather: जहां देश में एक ओर त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है तो वहीं दूसरी ओर मौसम भी साफ होने लगा है। मानसून अब कमजोर चरण में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, आज से मानसून टर्फ पूर्वी छोर दक्षिण की ओर बंगाल की खाड़ी में स्थानांतरित हो गया है। हम दो दिनों के बाद ओडिशा में भारी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होगी। फिर तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में होगी। छत्तीसढ़ में 6 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। बाकी हिस्से लगभग साफ दिख रहे हैं।
शुष्क रहेगा मौसम
वहीं IMD की डेली वेदर ब्रीफिंग में पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी कर बताया कि कुछ हिस्सों को छोड़कर अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर, मध्य और पश्चिमी भारत में मौसम अच्छा रहेगा। शुष्कता निरंतर जारी है। पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु और केरल के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश आती रहेगी। तमिलनाडु के लगभग 19 स्टेशनों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। अब नागालैंड और मणिपुर को छोड़कर और कहीं बारिश की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।
छत्तीसगढ़ समेत इन इलाकोंं में बारिश की उम्मीद
पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 तारीख से आसपास चक्रीय परिसंचरण के प्रभाव के चलते उड़ीसा, दक्षिणी उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर भारी वर्षा की उम्मीद है। ये 3-4 सितंबर तक देखने को मिल सकती है। इस दौरान विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी झारखंड, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में बढ़ी हुई बारिश की गतिविधि दिखाई देगी।
IMD के अनुसार, बुधवार को देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है। तिरुप्पुवनम में 15 सेमी. और चेरतला में 13 सेमी. वर्षा हुई है। इसी के साथ भारत के विभिन्न हिस्सों से शीर्ष 5 बारिश का रिकॉर्ड भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्षा के मौसम में जागरूक रहें और अपने आस-पास के लोगों को भी सुरक्षित रखें। पानी के ज्यादा भराव वाले इलाकों की ओर न निकलें।
इन इलाकों में बारिश का रिकॉर्ड
तिरुपुवनम, तमिलनाडु (15 सेमी)
वेदसंदुर, तमिलनाडु (11 सेमी)
चेरथला, केरल (13 सेमी)
टिकरीकिल्ला, असम (10 सेमी)
दमदम, गंगीय पश्चिम बंगाल (7 सेमी)
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines