IFS निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल सेक्रेटरी (PS) नियुक्त किया गया है। निधि तिवारी अब पीएम मोदी की बैठकों से लेकर पूरे शेड्यूल को मैनेज करेंगी। मगर क्या आप जानते हैं निधि तिवारी का अमित शाह के निजी सचिव (PS) से एक खास संजोग है? तो आइए जानते हैं निधि तिवारी के बारे में विस्तार से…
2023 से PMO में डिप्टी सेक्रेटरी रहीं
29 मार्च 2025 को कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए निधि तिवारी को तत्काल प्रभाव से निजी सचिव (PS) के पद पर नियुक्त किया था। निधि जनवरी 2023 से ही PMO में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त हैं।
यह भी पढ़ें- IFS ऑफिसर से उपराष्ट्रपति बनने तक, मोहम्मद हामिद अंसारी ने क्यों ठुकराया था पद्म विभूषण?
कौन हैं निधि तिवारी
बता दें कि IFS निधि तिवारी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ताल्लुक रखती हैं। वाराणसी के महमूरगंज में रहने वाली निधि तिवारी ने 2014 में सिविल सेवा परीक्षा में 96वीं रैंक हासिल की थी। विदेश मंत्रालय में कार्यरत निधि तिवारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करती थीं। निधि तिवारी से पहले पीएम मोदी के पास 2 निजी सचिव थे, जिनके नाम हार्दिक सतीशचंद्र शाह और विवेक कुमार हैं।
अमित शाह के PS से संजोग
IFS निधि तिवारी UPSC 2014 बैच की टॉपर हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह के PS बने पवन यादव भी UPSC 2014 बैच के IAS ऑफिसर हैं। पवन यादव को भी हाल ही में अमित शाह का निजी सचिव बनाया गया है। यह गजब का संजोग है कि एक ही बैच के 2 टॉपर्स को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का निजी सचिव बनने का मौका मिला है। पवन यादव कल यानी 2 अप्रैल 2025 से गृह मंत्री के PS के रूप में अपना पद ग्रहण करेंगे।
2006 में हुई शादी
निधि तिवारी की शादी 2006 में देवरिया के डॉक्टर सुशील जायसवाल से हुई थी। निधि के पति MBBS डॉक्टर हैं, जो वाराणसी में ही रहते हैं। शादी के 8 साल बाद निधि ने UPSC की परीक्षा पास की थी। वहीं UPSC का एग्जाम क्रैक करने से पहले निधि असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं।
यह भी पढ़ें- पहले 2 प्रयास में प्रीलिम्स तक नहीं हुआ क्लियर, पर तीसरी बार में ऑल इंडिया 6 रैंक हासिल कर बन गईं IAS
संबंधित खबरें
वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या? 10 पॉइंट में जानें सबकुछ
9 mins agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
33 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
36 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines