Hyderabad Metro News : लोगों की लाइफ लाइन कहे जाने वाली हैदराबाद मेट्रो ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। मेट्रो न सिर्फ यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचती है, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान निभाती है। हैदराबाद मेट्रो ने 13 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 13 मिनट में पूरा किया और हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दिल पहुंचाया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
हैदराबाद मेट्रो ने हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा प्रदान की। इस कॉरिडोर ने एलबी नगर के कामिनेनी अस्पताल से लकड़ी के पुल इलाके के ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक तेज गति से डोनर हार्ट पहुंचाया। मेट्रो ने 13 स्टेशनों से गुजरते हुए 13 किलोमीटर की दूरी 13 मिनट में तय की, जिससे इस जीवन रक्षक मिशन में महत्वपूर्ण समय की बचत हुई।
यह भी पढ़ें : हैदराबाद बन सकता था देश के लिए ‘कैंसर’, सरदार पटेल ने क्यों कहा ऐसा?
मेडिकल बॉक्स में रखकर ‘दिल’ पहुंचाया
यह मामला 17 जनवरी की रात 9.30 बजे का है। कामिनेनी अस्पताल की टीम ने मेडिकल बॉक्स में डोनर हार्ट रखा और उसे मेट्रो के जरिए ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक पहुंचाया, जहां हार्ट ट्रांसप्लांट होना है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेट्रो में सफर करते अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘हिंदी बोलनी नहीं आती तो नौकरी छोड़ो…’, पोस्ट वायरल; सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाली भड़ास
13 मेट्रो स्टेशनों को सिर्फ 13 मिनट में किया पार
जीवन रक्षक मिशन में हैदराबाद मेट्रो ने अहम भूमिका निभाई और निर्बाध परिवहन की सुविधा प्रदान की। कामिनेनी अस्पताल से ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल के बीच में 13 मेट्रो स्टेशन स्थित है, लेकिन मेट्रो ने सिर्फ 13 मिनट में इस सफर को पूरा किया।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
28 secs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines