तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ओल्ड सिटी में बीचों बीच बने गुलजार हाउस में भीषण अग्निकांड हुआ है। आग में जलकर 17 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग सुबह करीब 6 बजे लगी और लोगों को गुलजार हाउस से धुंआ निकलता देखा। लोगों ने ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को अग्निकांड की खबर दी। लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बचाव अभियान शुरू कर दिया था। घायलों को लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
मुख्यमंत्री ने जताया अग्निकांड पर शोक
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुलजार हाउस में हुए अग्निकांड पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है। अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को घटनास्थल पर भेजा है। अग्निकांड की जांच के आदेश दे दिए हैं। घायलों को उस्मानिया, मालकपेट यशोदा, DRDO और अपोलो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण कंप्रेसर फटना बताया जा रहा है। हैदराबाद के साउथ जोन की पुलिस टीम को हादसे की जांच सौंपी गई है।
PM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
बता दें कि अग्निकांड पर PM मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। PMO की ओर से X हैंडल पर ट्वीट लिखा गया कि हैदराबाद में हुई आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उन्हें संवेदनाएं। घायलों को जल्द ठीक होने की कामना। प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
गर्मी के कारण हादसा होने का शक
घायलों से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि गुलजार हाउस में करीब 30 लोग रहते थे। गर्मी होने के कारण आजकल एसी चल रहे हैं। हो सकता है कि गर्मी के कारण एसी हीट कर गए हों और वायरिंग से चिंगारी निकलने के कारण आग भड़की हो। कुछ जलने की दुर्गंध आने पर लोगों की आंख खुली तो खुद को आग की लपटों से घिरा पाया। आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में इतनी तेजी से लिया कि किसी को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। लोग भी विकराल आग के कारण बचाने के लिए अंदर नहीं आ पाए। AIMIM विधायक मुमताज अहमद खान भी मौके पर पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
49 mins agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
10 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines